Edited By Priyanka rana,Updated: 27 Sep, 2019 02:18 PM
एम.डी.सी. स्थित मंदिर के पास दो युवकों को करीब दस लड़कों ने बुरी तरह से पीटा। पुलिस ने दोनों युवकों को उपचार के लिए अस्पताल मेंं भर्ती करवाया।
पंचकूला(चंदन) : एम.डी.सी. स्थित मंदिर के पास दो युवकों को करीब दस लड़कों ने बुरी तरह से पीटा। पुलिस ने दोनों युवकों को उपचार के लिए अस्पताल मेंं भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब साढ़े 8 बजे सैक्टर-6 स्थित एम.डी.सी. मंदिर के पास दो युवकों को करीब 10 लड़कों ने बुरी तरह से पीटा। किसी व्यक्ति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। घायलों की पहचान सुनील व अनिल के रूप मेंं हुई है।