Edited By ashwani,Updated: 19 Jun, 2021 12:38 AM
चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा 39, मोहाली में 24 और पंचकूला में 12 नए केस आए हैं
चंडीगढ़ (पाल) : शुक्रवार को ट्राईसिटी में कोरोना के 75 नए मामले सामने आए हैं। चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा 39, मोहाली में 24 और पंचकूला में 12 नए केस आए हैं। चंडीगढ़ में 2, पंचकूला और मोहाली में 1-1 मरीज की मौत कोरोना से हुई है। चंडीगढ़ में आए 32 नए मरीजों में 22 पुरुष और 17 महिलाएं हैं। 47 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 431 रह गई है।
चंडीगढ़ में जिन 2 मरीजों की मौत हुई है, उनमें सैक्टर-38 से 90 साल का बुजुर्ग और मौलीजागरां से 60 साल की महिला शामिल हैं। अब तक शहर में 804 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।