Daily horoscope: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शानदार और होगा बड़ा लाभ
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Sep, 2026 03:33 PM

मेष : व्यापार तथा कामकाज की दशा बेहतर, कोशिशों, इरादों में कामयाबी मिलेगी, मगर मौसम के
मेष : व्यापार तथा कामकाज की दशा बेहतर, कोशिशों, इरादों में कामयाबी मिलेगी, मगर मौसम के एक्सपोइयर से अपना बचाव रखना ठीक रहेगा।
वृष: ध्यान रखें कि उलझनों, झमेलों वाले सितारे के कारण आपका कोई बना बनाया काम न उखड़-बिगड़ जाए, धन हानि का भय।
मिथुन: मिट्टी, रेता, बजरी, टिम्बर तथा कंस्ट्रक्शन मैटीरियल का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।
कर्क : राजकीय कामों में कदम बढ़त की तरफ, बड़े लोग आपकी बात ध्यान तथा धीरज के साथ सुनेंगे, अर्थ दशा ठीक-ठाक।
सिंह : धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान, यत्न करने पर कोई स्कीम प्रोग्राम मेच्योर हो सकता है, मान-सम्मान की प्राप्ति।
कन्या : सितारा सेहत के लिए ढीला, इसलिए खान-पान लिमिट में करना सही रहेगा, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।
तुला: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, यत्न प्रोग्राम सिरे चढ़ेंगे, फैमिली फ्रंट पर मधुरता, तालमेल, सद्भाव बना रहेगा।
वृश्चिक: शत्रुओं की शरारतों-हरकतों पर नजर रखनी सही रहेगी, मन भी अशांत, डिस्टर्ब, परेशान सा रहेगा, सफर परेशानी वाला होगा।
धनु : आम सितारा बेहतर, धार्मिक कामों में रुचि, यत्न करने पर कोई उलझा, अटका काम सिरे चढ़ सकता है।
मकर: कोर्ट-कचहरी के कामों के लिए समय अच्छा, बड़े लोगों के रुख में सॉफ्टनैस रहेगी, शत्रु कमजोर रहेंगे।
कुंभ: आम सितारा मजबूत जो आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा।
मीन : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने वाला, भागदौड़ करने पर कोई कामकाजी बाधा हटेगी, कारोबारी टूरिंग लाभप्रद।