Edited By pooja verma,Updated: 13 Mar, 2019 02:51 PM
चंडीगढ़ पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती हुए परमजीत सिंह पम्मा लोगों ने शराब पीकर कुछ लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
चंडीगढ़ (कुलदीप) : चंडीगढ़ पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती हुए परमजीत सिंह पम्मा लोगों ने शराब पीकर कुछ लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक लोगों द्वारा इसका विरोध करने पर परमजीत सिंह पम्मा ने पत्थर उठाकर उन्हें जान से मारमने की कोशिश की। इसके बाद वहा के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने पम्मा का मेडिकल करवा कर, रिपोर्ट्स बनाकर आला अधिकारियों को सौंप दी है।
आपको बता दे कि इसी परमजीत सिंह पम्मा ने पहले अपने ही एक पुलिस कर्मी पर तलवार उठाकर मारने की कोशिश की थी। रमजीत सिंह पम्मा फुटबाल का खिलाड़ी है और स्पोर्ट्स कोटे से चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती हुआ था। लोगों का कहना है कि अगर अगर चंडीगढ़ पुलिस ही ऐसा करेगी तो अपराधियों के हौंसले तो और बुलंद होते रहेंगे।