श्रमिकों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, और ई.एस.आई.सी. में होगा एम.ओ.यू.

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 25 May, 2022 08:26 PM

chief minister held a meeting with the union labor and employment minister

हरियाणा के श्रमिकों को नागरिक अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने की दिशा में हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग और कर्मचारी राज्य बीमा निगम के मध्य समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी नई दिल्ली में केंद्रीय वन,...

चंडीगढ़,(बंसल): हरियाणा के श्रमिकों को नागरिक अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने की दिशा में हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग और कर्मचारी राज्य बीमा निगम के मध्य समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन व श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए दी। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान हरियाणा में श्रमिकों की सामान्य सेवाओं-सुविधाओं, श्रमिक कल्याण योजनाओं के सही रूप में कार्यान्वयन के संदर्भ में हरियाणा सरकार की प्रशंसा की। 

 


मनोहर लाल ने बताया कि हरियाणा में श्रमिकों को पर्याप्त चिकित्सा सेवा-सुविधाओं के लाभ देने की दिशा में ई.एस.आई. अस्पताल सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। गुरुग्राम में स्थापित होने वाले 500 बैड क्षमता के ई.एस.आई. अस्पताल परियोजना के अतिरिक्त प्रदेश में स्थापित होने वाले अन्य 5 ई.एस.आई. अस्पतालों, नॄसग महाविद्यालय व ई.एस.आई. डिस्पैंसरियों के संदर्भ में गहन विचार-विमर्श हुआ। स्वास्थ्य विभाग हरियाणा व कर्मचारी राज्य बीमा निगम के मध्य एम.ओ.यू. होगा। श्रमिकों का विभिन्न प्रकार का डाटा भी सांझा किया जाएगा। 

 


अरावली सफारी पार्क परियोजना को विश्वस्तरीय पहचान दी जाएगी 
मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में अरावली सफारी पार्क को विश्वस्तरीय पहचान व प्रारूप दिए जाने के संदर्भ में विभिन्न संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अरावली सफारी परियोजना की स्थापना के लिए स्थान व भूमि को चिन्हित किया जा चुका है। केंद्रीय मंत्री ने अरावली क्षेत्र के जीर्णोद्धार व संरक्षण के लिए हरियाणा सरकार द्वारा किए गए कार्यों के लिए सरकार की सराहना भी की। केंद्रीय मंत्री ने अरावली सफारी के प्रारूप में हरियाणवी आंचलिक सांस्कृतिक पहचान का समावेश किए जाने के लिए भी कहा है। अरावली सफारी को विश्वस्तरीय पहचान व प्रारूप दिए जाने की दिशा में विश्व के विभिन्न देशों में स्थापित कुछ विश्वस्तरीय सफारी पार्कों का दौरा भी किया जाएगा।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!