मेयर ने मनीमाजरा में चिल्ड्रन पार्क जनता को समर्पित किया

Edited By Updated: 26 Oct, 2021 01:25 PM

children s park dedicated to the public

इलाके में ‘निगम आपके द्वार’ कार्यक्रम भी आयोजित

चंडीगढ़, (राय): मेयर रविकांत शर्मा ने मनीमाजरा में चिल्ड्रन पार्क का लोकार्पण किया। जगतार सिंह जग्गा, क्षेत्र पार्षद, अन्य पार्षद, क्षेत्र के प्रमुख व्यक्ति और एम.सी.सी. के अधिकारी भी मौके पर उपस्थित थे। पैदल पथ, घास, सजावटी पौधे, फूलों की झाडिय़ों, रेलिंग, झोपडिय़ों, बैंचों, दीवारों, फव्वारे की पेंटिंग और खेलने के लिए झूलों आदि की मरम्मत व पेंटिंग के साथ एक एकड़ भूमि में फैले पार्क का कायाकल्प किया गया है। 

 


इसके बाद मेयर और अधिकारियों ने ‘निगम आपके द्वार’ कार्यक्रम भी आयोजित किया, जहां लोगों ने मांगों और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को सूचीबद्ध किया। इस अवसर पर मेयर ने स्थानीय निवासियों को उनकी मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और अधिकारियों को छोटे मुद्दों को तत्काल प्रभाव से हल करने के लिए कहा। 
मेयर ने कहा कि पेवर ब्लॉक बिछाने, जलापूर्ति, सीवरेज निपटान, वर्षा जल निकासी व्यवस्था, स्वच्छता, पार्किंग की समस्या, सड़कों की मरम्मत, पेड़ों की छंटाई, सड़क के बरमों और पार्कों के रखरखाव सहित एम.सी.सी. से संबंधित मुद्दों का उचित मूल्यांकन के बाद बजटीय प्रावधानों के अनुसार अनुमोदित किया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!