Edited By Priyanka rana,Updated: 24 Feb, 2020 10:42 AM
चंडीगढ़ के पास गांव रानीमाजरा में एक गाड़ी में एक युवक का शव बरामद हुई है। आसपास के लोगों ने मौके पर पुलिस को सूचित किया।
नयागांव(मुनीष) : चंडीगढ़ के पास गांव रानीमाजरा में एक गाड़ी में एक युवक का शव बरामद हुई है। आसपास के लोगों ने मौके पर पुलिस को सूचित किया। एस.एच.ओ. हरमनप्रीत सिंह ने बताया डस्टर गाड़ी में शव के बारे में जानकारी मिली थी।
मृतक को देखकर लगता है कि मौत ब्रेन हैमरेज के कारण हुई होगी। परिजनों को शव दे दिया है। मृतक के दादा गुरमीत सिंह के बयानों पर धारा 174 की कार्रवाई की गई है। मृतक परमजीत सिंह (25) गांव पाटवा का रहने वाला था। एस.एच.ओ. ने बताया कि मृतक का विरसा लैब में टैस्ट के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद ही सही पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है?