Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Feb, 2018 09:54 AM
दोस्तों के साथ शॉपिंग करने जा रहे कार सवार युवक की सैक्टर-38 लाइट प्वाइंट के पास शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
चंडीगढ़(सुशील) : दोस्तों के साथ शॉपिंग करने जा रहे कार सवार युवक की सैक्टर-38 लाइट प्वाइंट के पास शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कार चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पी.सी.आर. ने युवक को सैक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 27 वर्षीय मलोया निवासी अशोक के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक अशोक डीजे बजाने का काम करता था। सैक्टर-39 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों दोस्तों के बयान दर्जकर मामले की सूचना मृतक अशोक के परिजनों को दी। मृतक अशोक के परिजन सैक्टर-16 अस्पताल में पहुंच गए थे।
पी.सी.आर. कर्मियों ने युवक को पहुंचाया अस्पताल :
सैक्टर-39 थाना पुलिस ने बताया कि मलोया निवासी अशोक अपने दो दोस्तों के साथ शनिवार शाम पांच बजे शॉपिंग के लिए निकला था। जब गाड़ी सैक्टर-38 की लाइटों के पास पहुंची तो अशोक को दौरे पडऩे लगे।
उसके दोस्तों ने पी.सी.आर. खड़ी देखकर गाड़ी उनके पास रोकी और अशोक की तबीयत खराब होने के बारे में पी.सी.आर. कर्मियों को बताया। पी.सी.आर. कर्मी अशोक को अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों दोस्तों के बयान दर्ज किए हैं। अशोक की मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।