'देसी गाय व सांड अब करेंगे रैंप वाक'

Edited By Updated: 26 Mar, 2016 08:48 PM

desi desi cows and bull breed will now walk the ramp

हरियाणा के पशुपालन मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि अब हरियाणा प्रदेश की देसी नस्ल की गाय व देसी सांड को रैंप पर चलाया जाएगा।

चंडीगढ़ : हरियाणा के पशुपालन मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि अब हरियाणा प्रदेश की देसी नस्ल की गाय व देसी सांड को रैंप पर चलाया जाएगा। इस दौरान सबसे बढिय़ा पशु के पशुपालक को सम्मानित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य गाय/सांड को अनमोल बनाना है। यह ऐलान पशुपालन मंत्री ने आज झज्जर जिले के गांव डीघल स्थित गोपाल श्री कृष्ण गौशाला के 96वें वार्षिक महोत्सव में किया। 

 
उन्होंने कहा कि गौ भक्त के रूप में किसान जैविक खेती करते हुए रसायनमुक्त फसल का उत्पादन कर सकता है। गाय के गोबर व मूत्र से बढिय़ा जैविक खाद तैयार करते हुए खेतों में डाली जा सकती है। कृषि मंत्री ने कहा कि गाय के दूध से निर्मित घी, मक्खन, दही, छाछ आदि को अर्थव्यवस्था से जोडऩा जरूरी है। उन्होंने कहा कि गाय के दूध से बनने वाले उत्पाद सर्वश्रेष्ठ भोजन के साथ-साथ औषधी के रूप में भी काम करते हैं। गाय के दूध से निर्मित उत्पादों की मांग बाजार में बहुत ज्यादा है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!