दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही एन्क्रोचमैंट की समस्या, आवाजाही हो रही प्रभावित

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Nov, 2017 11:58 AM

encrochment

शहर में इन दिनों एन्क्रोचमैंट बढ़ता जा रहा है। रेहड़ी-फड़ी का हुडा और नगर निगम की जमीन पर कब्जा किया हुए हैं। यहां तक कि सड़कों पर भी एन्क्रोचमैंट हो रही है।

पंचकूला(आशीष) : शहर में इन दिनों एन्क्रोचमैंट बढ़ता जा रहा है। रेहड़ी-फड़ी का हुडा और नगर निगम की जमीन पर कब्जा किया हुए हैं। यहां तक कि सड़कों पर भी एन्क्रोचमैंट हो रही है। वहीं ट्रैफिक पुलिस आंखें मूंदे बैठी है। एन्क्रोचमैंट दिनों-दिन बढ़ रही है। शहर में जिसे रोकने में न तो हुडा और न ही नगर निगम कुछ कर पा रहा है। 

 

एन्क्रोचमैंट की वजह से एन्क्रोचमैंट को संरक्षण देने के नाम पर हरियाणा विधानसभा में विधायक ज्ञानचंद गुप्ता पर भी लेन देन का आरोप लग चुका है। लोगोंं के मन में एक ही सवाल है। कि क्या एन्क्रोचमैंट पर कोई सर्जिकल स्ट्राइक होगी। अगर होगी तो कब और कौन करेगा। नकेल जितना जल्द होगी उतना ही जल्द विकास कार्य में तेजी आएगी। 

 

एन्क्रोचमैंट का इश्यू जिला स्तरीय लोक संपर्क व शिकायत निवारण समिति के समक्ष भी कई दफा उठ चुका है। यही नहीं एन्क्रोचमैंट हटाने को लेकर स्थानीय विधायक और डी.सी.स्तर पर कई बार आदेश जारी किए जा चुके हैं। आदेश है कहा गया था कि हुडा,नगर निगम और पुलिस मिल कर शहर की सड़कों के किनारे से एन्क्रोचमैंट  हटाए जाएं।लेकिन रिजल्ट जीरो है। कहीं सड़क पर कब्जा तो कहीं सड़क किनारे,पैदल चलने वालों के लिए छोड़ी गई जमीन पर कब्जा। कही पार्किंग पर कब्जा तो कही प्लॉट पर। जिसका जहां दांव लगता कब्जा किए हुए है।  

 

यातायात बाधित :
शहर के कई सैक्टरो की मार्कीटों में और सड़कों के किनारे एन्क्रोचमैंट की तादाद इतनी अधिक है कि लोगो को गाड़ी खड़ा करना व पैदल चलना भी सिरदर्द बना हुआ है। यही नहीं पार्क के किनारे अवैद्य पर लोगों को बैठने के लिए टेबल और कुर्सी भी बिछाई हुई है। कई बार रेहड़ी फड़ी सड़क के किनारे दुकानदारी के चलते हादसे भी हो चुके हैं। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!