Edited By Priyanka rana,Updated: 21 Sep, 2019 09:44 AM
आर.एल.ए. द्वारा सी.एच.बी.01-बी.वाई. सीरीज के फैंसी नम्बरों के लिए शनिवार को फाइनल बोली लगाएगी जाएगी।
चंडीगढ़(राजिंद्र) : आर.एल.ए. द्वारा सी.एच.बी.01-बी.वाई. सीरीज के फैंसी नम्बरों के लिए शनिवार को फाइनल बोली लगाएगी जाएगी। शनिवार को ऑक्शन का अंतिम दिन है। आर.एल.ए. द्वारा इस बार भी एक साथ कई सीरीज के नम्बरों की ऑक्शन की जा रही।
बाकी सीरीज के बाकी बचे नम्बरों के लिए भी वाहन चालक बोली लगा सकते हैं। इस सीरीज के नम्बरों की लिए 12 सितम्बर से रजिस्ट्रेशन शुरू हुई थी, जो 18 सितम्बर तक चली थी। इसके बार ही वीरवार से नम्बरों के लिए बोली लगनी शुरू हुई थी। अब शनिवार को जो भी अपना पसंदीदा नम्बरों के लिए ई-ऑक्शन में सबसे ऊंची बोली लगाएगा, संबंधित नंबर उसके नाम हो जाएगा।