Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 May, 2018 07:09 PM
पंजाब के मोहाली में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसे जानने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे।
मोहाली (कुलदीप): पुलिस ने एक ऐसे कलयुगी पिता को गिरफ्तार किया है, जो अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाता आ रहा था। आरोपी का नाम राम बचन है जो 40 वर्ष का है। उसकी बेटी की उम्र करीब साढ़े 17 वर्ष है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया है। उसे मोहाली अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पीड़िता ने सहेली को बताई पिता की करतूत
पुलिस स्टेशन सोहाना से एस.एच.ओ. मनजीत सिंह ने हुए बताया कि मूलरूप में उत्तर प्रदेश का रहने वाला आरोपी राम बचन अपने परिवार सहित थाना क्षेत्र के एक गांव में किराये पर रहता था। वह मजदूरी करता है। परिवार में उसकी पत्नी, दो बेटे (एक की उम्र 20 वर्ष और दूसरे की उम्र 14 वर्ष) और एक बेटी है।
उसकी बेटी चंडीगढ़ के किसी सरकारी स्कूल में पढ़ती है। जब घर में आरोपी की पत्नी व दोनों बेटे कहीं चले जाते थे तो वह अपनी ही बेटी से रेप करता था। पीड़िता ने अपनी एक सहेली को अपने पिता की करतूत बताई।
उसकी सहेली का पिता दोनों को साथ लेकर पुलिस थाने गया। पुलिस ने लड़की के बयानों पर आरोपी के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर के उसे गिरफ्तार कर लिया। एस.एच.ओ. ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है।