कल रवाना होगा साल का पहला स्टडी टूर

Edited By ,Updated: 08 Feb, 2016 10:43 AM

first study tour of year 2016 in chandigarh

चंडीगढ़ में वर्ष 2016 का पहला स्टडी टूर कल जा रहा है। इस टूर में 4 पार्षद और नगर निगम के 5 अधिकारी शामिल हैं। यह ग्रुप नोएडा और दिल्ली जाएगा।

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में वर्ष 2016 का पहला स्टडी टूर कल जा रहा है। इस टूर में 4 पार्षद और नगर निगम के 5 अधिकारी शामिल हैं। यह ग्रुप नोएडा और दिल्ली जाएगा। टूर पर जाने वाले पार्षदों में सतीश कैंथ, दर्शन गर्ग, एमपी कोहली और सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल का नाम शामिल है। 

भाजपा पार्षद सतीश कैंथ का कहना है कि पिछले साल सैनिटेशन कमेटी में यह मामला सामने आया था कि जो इस समय शहर में अलग अलग जगह से कूड़ा उठाकर ट्रालियां गारबेज प्लांट और डपिंग ग्राउंड में जाती हैं उससे प्रदूषण फैलता है। कूड़ा सड़क पर गिरता रहता है। इससे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भी दिक्कत आती है। उनका कहना है कि नोएडा में कूड़ा उठाने वाले गाड़ियों का सिस्टम अच्छा है, इसलिए उनका अध्ययन करने के लिए टूर जा रहा है। दिल्ली नगर निगम में लागू सिस्टम को भी स्टडी किया जाएगा। यह टूर दो दिवसीय है। मालूम हो कि जब जब शहर से पार्षदों का टूर गया है तब तब विवाद हुआ है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!