Edited By ,Updated: 08 Aug, 2016 08:20 AM
सरकारी कामों में पारदर्शिता को लेकर और लोगों की भ्रष्टाचार व अन्य शिकायतों को लेकर डी.सी. पंचकूला ने जिले के रजिस्ट्री क्लर्क बदल दिए हैं। जिला पंचकूल की तहसीलों,उपतहसीलों में ड्यूटी निभा रहे 5 रजिस्ट्री क्लर्कों पर डी.सी. की गाज गिरी है।
पंचकूला, (संजय): सरकारी कामों में पारदर्शिता को लेकर और लोगों की भ्रष्टाचार व अन्य शिकायतों को लेकर डी.सी. पंचकूला ने जिले के रजिस्ट्री क्लर्क बदल दिए हैं। जिला पंचकूल की तहसीलों,उपतहसीलों में ड्यूटी निभा रहे 5 रजिस्ट्री क्लर्कों पर डी.सी. की गाज गिरी है। डी.सी. ने डी.आर.ओ. को रजिस्ट्री क्लर्कों के तबादले के ऑर्डर भेज दिए हैं। वहीं इन तबादलों को भ्रष्टाचार से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ नई हिदायतों अनुसार अब एक साल से ज्यादा एक कार्यालय में कर्मचारी अब काम नहीं करेंगे।
क्लर्कों की इसी सप्ताह हो सकती है नियुक्ति
डी.सी. ने पुराने 5 रजिस्ट्री क्लर्कों के तबादले करने के बाद पहले से काम कर रहे अनुभवी कर्मचारियों को रजिस्ट्री क्लर्क की ड्यूटी दी जाएगी। इन्हें बाकायदा ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसके अलावा डी.सी. पंचकूला को उम्मीद है कि नए रजिस्ट्री क्लर्क पुरी ईमानदारी और निष्ठा से अपना काम करेंगे। डी.सी. भ्रष्टचार के मामलों को सख्ती से ले रही हैं।