चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से शुरू होंगी मार्च में कई नई फ्लाइट्स

Edited By Priyanka rana,Updated: 21 Feb, 2020 10:52 AM

flights

चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर मार्च में 5 से 6 नई फ्लाइट्स शुरू होंगी। चंडीगढ़-इंदौर के बीच भी सीधी पहली फ्लाइट शुरू हो रही है।

चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर मार्च में 5 से 6 नई फ्लाइट्स शुरू होंगी। चंडीगढ़-इंदौर के बीच भी सीधी पहली फ्लाइट शुरू हो रही है। इंटरनैशनल एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रिंस ने बताया कि फ्लाइट्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है लेकिन समर शैड्यूल आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि  इंटरनैशनल एयरपोर्ट से कितनी फ्लाइट्स ऑपरेट होंगी। 

चंडीगढ़-इंदौर फ्लाइट 28 मार्च से :
इंडिगो एयरलाइंस की ओर से चंडीगढ़-इंदौर की सीधी फ्लाइट 28 मार्च से शुरू की जा रही है। यह पूरे वीक ऑपरेट होगी। चंडीगढ़ से यह 18.25 बजे उड़ान भरेगी और 20.15 बजे इंदौर पहुंचेगी। इंदौर से यह 20.45 बजे उड़ान भरेगी और 22.35 बजे चंडीगढ़ लैंड करेगी। यह सफर 1 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा। फ्लैक्सी फेयर 3399 रुपए से शुरू हो रहा है।  

मुंबई की दो नई फ्लाइट 1 मार्च से :
इंटरनैशनल एयरपोर्ट से मुंबई के लिए दो एयरलाइंस की तरफ से 2 फ्लाइट्स 1 मार्च से शुरू की जाएंगी। गोएयर की तरफ से चंडीगढ़-मुंबई फ्लाइट 1 मार्च से फ्लाइट् शुरू हो रही है। मुंबई से यह सुबह 5 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 7.35 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। 

यही फ्लाइट चंडीगढ़ से सुबह 8.25 बजे रवाना होगी और 11 बजे मुंबई पहुंचेगी। शुरूआती फेयर 3206 रुपए होगा। मुंबई-चंडीगढ़ का सफर 2 घंटे 35 मिनट में पूरा होगा। चंडीगढ़-मुंबई की दूसरी फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस 30 मार्च से शुरू करेगी। मुंबई से यह 19.55 बजे उड़ान भरेगी और 22.30 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। चंडीगढ़ से अलसुबह 4.50 बजे रवाना होकर सुबह 7.15 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है।  

दिल्ली के लिए दो नई फ्लाइट्स 30 मार्च से :
इंडिगो एयरलाइंस चंडीगढ़-दिल्ली के लिए दो माह से बंद फ्लाइट को 30 मार्च से शुरू करेगा। साथ ही दिल्ली के लिए एक नई फ्लाइट भी शुरू की जाएगी। दिल्ली से यह फ्लाइट सुबह 9.15 बजे उड़ान भरकर 10.05 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेगी। 

चंडीगढ़ से यह फ्लाइट 17.40 बजे उड़ान भरेगी और 18.40 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड होगी। चंडीगढ़-दिल्ली के बीच दोबारा शुरू हुई फ्लाइट दिल्ली से सुबह 6.25 बजे उडऩ भरेगी और सुबह 7.25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से यह सुबह 7.55 बजे रवाना होगी और 9.05 बजे दिल्ली में लैंड करेगी। इसका शुरुआती फेयर 2245 रुपए होगा। 

चंडीगढ़-हैदराबाद के लिए भी 2 नई फ्लाइट्स :
चंडीगढ़-हैदराबाद के लिए इंडिगो एयरलाइंस की नई फ्लाइट 31 मार्च से ऑपरेट होगी। यह चंडीगढ़ से सुबह 10.45 बजे उड़ान भरेगी और 13.20 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। यही फ्लाइट 14.15 बजे हैदराबाद से उड़ान भरेगी और 16.50 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड होगी। चंडीगढ़-हैदराबाद का सफर 2 घंटे 35 मिनट में पूरा होगा। इसके लिए फेयर 4618 रुपए से शुरू होगा। 

गोएयर एयरलाइंस की चंडीगढ़-हैदराबाद की जो फ्लाइट बंद थी, उसे 30 मार्च से शुरू करने की घोषणा की गई है। इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। हैदराबाद से यह फ्लाइट सुबह 9.05 बजे रवाना होकर दिन में 11.35 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। फिर यह चंडीगढ़ से दोपहर 12.05 बजे उड़ान भरेगी और हैदराबाद 14.30 बजे पहुंच जाएगी। इसका किराया 4066 रुपए से शुरू हो रहा है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!