जे.ई.ई. मेन परिणाम : टाॅप 100 में शहर के 6 स्टूडैंट

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 08 Aug, 2022 08:58 PM

focus on class and self study

एन.टी.ए. ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जे.ई.ई. मेन का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। इसमें 6 बच्चों ने 100 रैंक में सफलता हासिल की है। इनमें सारथ सिंगला ने ए.आई.आर. 41, वासु सिंगला ने ए.आई.आर. 46, सौम्या बंसल ने ए.आई.आर. 73, संकल्प...

चंडीगढ़,(आशीष): एन.टी.ए. ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जे.ई.ई. मेन का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। इसमें 6 बच्चों ने 100 रैंक में सफलता हासिल की है। इनमें सारथ सिंगला ने ए.आई.आर. 41, वासु सिंगला ने ए.आई.आर. 46, सौम्या बंसल ने ए.आई.आर. 73, संकल्प मित्तल ने ए.आई.आर. 76, सौमिल बंसल ने ए.आई.आर. 90 और यज्ञ गोयल ने ए.आई.आर. 99 हासिल किया है।

 

एलन करियर इंस्टीच्यूट के 4 छात्र टॉप 100 ए.आई.आर. के तहत हैं, 21 छात्र टॉप 1000 ए.आई.आर. के तहत हैं और 62 छात्रों ने एलन ट्राईसिटी कैंपस से 5000 ए.आई.आर. के तहत जगह बनाई है। आहना जैन ने ए.आई.आर. 331 हासिल किया और हरियाणा गर्ल्स टॉपर बनीं, विहा सिंगला ने ए.आई.आर. 754 हासिल की और चंडीगढ़ गर्ल्स टॉपर बनीं। जे.ई.ई. मेन के सैशन के बाद संयुक्त मैरिट सूची जारी की गई है। रैंक के अनुसार फाइनल कटऑफ जारी की गई है। सभी सफल छात्र इन दिनों एडवांस की तैयारी में जुटे हुए हैं।

 

 

क्लास और सैल्फ स्टडी पर रहा फोकस
सारथ सिंगला ने जे.ई.ई. मेन 2022 में 99.9984363 परसेंटाइल स्कोर के साथ ए.आई.आर. 41 हासिल करके चंडीगढ़ टॉपर बनने के साथ ही इंस्टीच्यूट का गौरवमई इतिहास फिर से दोहराया है। वह के.वी.पी.वाई. स्कॉलर भी हैं। उन्होंने 12वी कक्षा सैक्टर-32 स्थित सरकारी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल से उतीर्ण की है। उन्होंने सी.बी.एस.ई. परीक्षा में 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए है। उनके पिता संजीव सिंगला पेशे से वकील हैं और माता दीपिका सिंगला एक गृहिणी हैं। उन्होंने बतया कि 8 से 9 घंटे कक्षा और सैल्फ स्टडी करते थे। उनका सपना मुंबई की कम्प्यूटर साइंस ब्रांच से बी.टैक करना है

 

रैंक की उम्मीद नहीं थी
वासु सिंगला ने जे.ई.ई. मेन 2022 में 99.984317 परसेंटाइल स्कोर के साथ ए.आई.आर. 46 हासिल किया। वह के.वी.पी.वाई. स्कॉलर भी हैं। उन्होंने एन.एस.ई.सी. और एन.एस.ई.ए. रसायन विज्ञान और खगोल विज्ञान भी योग्यता प्राप्त की है और आई.पी.एच.ओ. भौतिकी ओलंपियाड भी योग्यता प्राप्त की है। सैक्टर-38 स्थित श्री गुरु हरकृष्ण मॉडल स्कूल से 12वीं कक्षा में उतीर्ण हुए हैं। उनके पिता नीतू कुमार सिंगला भेल, पंचकूला में ए.जी.एम. हैं और माता रीना सिंगला एक गृहिणी हैं। उन्होंने बताया कि टाॅप 100 में रैंक आ गया, इसकी उम्मीद नहीं थी, लेकिन उम्मीद थी कि अंक बेहतर आ गए। मुंबई की कम्प्यूटर साइंस ब्रांच से बीटैक करना है ।

 

सौम्या और सौमिल बंसल जुड़वां भाई हैं
सौम्या बंसल ने 99.99645385 परसेंटाइल स्कोर के साथ ए.आई.आर. 73 प्राप्त किया और सौमिल बंसल ने 99.9948274 परसेंटाइल स्कोर के साथ ए.आई.आर. 90 प्राप्त किया। दोनों ने मनीमाजरा स्थित सरकारी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल से 12वीं कक्षा मे उतीर्ण की है। उनके पिता मनीष बंसल एक व्यवसायी हैं और माता पूजा बंसल गृहिणी हैं। दोनों भाई अभी एडवांस की तैयारी में जुटे हुए हैं। सैल्फ स्टडी की बजाए दोस्तों के साथ समूह में बैठकर पढ़ाई करने में अधिक मजा आता था। कोडिंग में भविष्य बनाने का सपना है।

 

संगीत सुनना और पुस्तक पढ़ने का शौक
संकल्प मित्तल ने ए.आई.आर. 76 हासिल किया है, उन्होंने के.वी.पी.वाई. स्कॉलर होने के अलावा जे.ई.ई. मेन में भी फिजिक्स में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया था। संकल्प ने कहा श्री चैतन्य द्वारा प्रदान किए गए मंच और मेरे माता-पिता के समर्थन के कारण मैं जे.ई.ई. मेन अचीवर्स में से एक बनकर धन्य महसूस कर रहा हूं। उसके पिता संजय मितल पंजाब सरकार के विभाग मे कार्यरत है। मां बी.एस.एन.एल. में कार्यरत है। स्टेट लेवल स्वीमिंग में भागीदारी निभा चुके हैं। उन्हें संगीत सुनना और पुस्तकों को पढ़ने का शौक है। वे भी कम्प्यूटर साइंस ब्रांच से बी.टैक करना है।

 

यज्ञ गोयल के.वी.पी.वाई. स्कॉलर
यज्ञ गोयल ने ए.आई.आर. 99 और कई अन्य शीर्ष रैंक हासिल किए हैं। जे.ई.ई. मेन 99 ए.आई.आर. अचीवर यज्ञ गोयल के.वी.पी.वाई. स्कॉलर हैं और फिजिक्स में 100 पर्सेंटाइल थे। यज्ञ ने कहा कि सैक्टर-40 स्थित गुरू हर कृष्ण पब्लिक स्कूल से 12वीं कक्षा में उतीर्ण हुए हैं। सी.बी.एस.ई. में 12वीं कक्षा मे 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए है। पिता डा. विकास गोयल सर्जन हैं मां डा. निधि गोयल पंचकूला स्थित पारस अस्पताल में माइक्रोबायोलॉजिस्ट सलाहकार हैं। यज्ञ का लक्ष्य जे.ई.ई. एडवांस में सफलता हासिल करने के पश्चात मुम्बई स्थित आई.आई.टी. में कम्प्यूटर साइंस करना है। संस्थान और सैल्फ स्टडी करते हुए दिन भर 9 से 10 घंटे पढ़ाई करता था।

 

एलन ट्राईसिटी सैंटर्स के हैड सदानंद वानी ने अकादमिक टीम के साथ-साथ छात्रों की सराहना की। श्री चैतन्य चंडीगढ़ के सैंटर डायरैक्टर मृणाल सिंह कहते हैं कि जे.ई.ई. मेन में छात्रों द्वारा प्राप्त उत्कृष्ट परिणामों के माध्यम से परिलक्षित होता है और छात्र अब जे.ई.ई. एडवांस की तैयारी कर रहे हैं केक काटने के समारोह के साथ छात्रों ने अकादमिक टीम के साथ परिणामों का जश्न मनाया।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!