Edited By Priyanka rana,Updated: 02 May, 2019 07:42 PM
लड़की से मिलने गए युवक पर लड़की के भाई ने चाकू से हमला कर दिया।
पंचकूला(चंदन) : लड़की से मिलने गए युवक पर लड़की के भाई ने चाकू से हमला कर दिया। युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुढऩपुर निवासी सूरज ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह एलांते मॉल चंडीगढ़ में जॉब करता है। शाम 3 बजे वह अपने घर पर था। इसी दौरान उसे एक लड़की जिसको वह डेढ़ साल से जानता है ने उसे फोन पर सैक्टर-7 की मार्कीट के नजदीक पार्क में मिलने को बुलाया। वह उससे मिलने के लिए अपनी बाइक से पार्क में पहुंच गया। दोनों पार्क में बैठे थे।
इसी दौरान समय लड़की का बड़ा भाई वहां पर आ गया। उसके हाथ में चाकू था। पहले उसने चाकू से उसके सिर पर वार किया और फिर डंडे से उसे पीटा। आसपास के लोगों ने उसे घर पहुंचाया। वहां से उसके परिजन उसे सैक्टर- 6 स्थित सामान्य अस्पताल ले गए।