LPG मशीन से होगा अंतिम संस्कार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jun, 2018 11:29 AM

lpg machine

शहर में जल्द एल.पी.जी. मशीन से अंतिम संस्कार होगा, क्योंकि सैक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में एल.पी.जी. मशीन लगाने के लिए सांसद किरण खेर ने सांसद निधि कोष से 85.65 लाख मंजूर किए हैं। सांसद तीन जुलाई को नींव पत्थर रखेंगी।

चंडीगढ़(राजिंद्र) : शहर में जल्द एल.पी.जी. मशीन से अंतिम संस्कार होगा, क्योंकि सैक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में एल.पी.जी. मशीन लगाने के लिए सांसद किरण खेर ने सांसद निधि कोष से 85.65 लाख मंजूर किए हैं। सांसद तीन जुलाई को नींव पत्थर रखेंगी। 

निगम ने इसके लिए टैंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। सितंबर के दूसरे सप्ताह तक यह मशीन चालू हो जाएगी। गौरतलब है कि देश के कई शहरों में एल.पी.जी. गैस के माध्यम से अंतिम संस्कार करने की प्रक्रिया पहले से हो रही है। इस प्रोजैक्ट से पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा।  

प्रोजैक्ट के जरिए पेड़ों की कटाई कम होगी और समय की बचत होगी। गैस फायर्ड क्रिमिटोरियम प्रोजैक्ट के तहत संस्कार करने में 55 से 60 मिनट लगेगा। एक संस्कार पर एक सिलेंडर खर्च होने का अनुमान है। पारंपरिक तौर पर लकड़ी से संस्कार करने में तीन से चार हजार तक का खर्च आता है। मशीन के शुरू होने पर 1500 से 2000 तक खर्च आएगा। एक शव पर लगभग 19 किलो गैस खर्च होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!