Edited By ,Updated: 18 Jan, 2016 05:55 PM
मनीमाजरा के कब्रिस्तान में रविवार शाम को शायरा का शव दफनाने को लेकर हंगामा हो गया।
पंचकूला : मनीमाजरा के कब्रिस्तान में रविवार शाम को शायरा का शव दफनाने को लेकर हंगामा हो गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लड़की का शव दफनाया जा सका। पंचकूला के सैक्टर-20 के पास पुलिस ने लांसर कार की डिग्गी से एक लड़की की डेड बॉडी बरामद की थी। ये डेड बॉडी एक सब्ज़ी की बोरी में डालकर रखी हुई थी। लांसर कार हरियाणा से रजिस्टर्ड है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया था जो अपना नाम मनोहर लाल और वासी सैक्टर-53 चंडीगढ़ का रहने वाला बता रहा था।
पुलिस की पूछताछ के बाद सामने आया है कि पंचकूला अमरटेक्स चौक के निकट लांसर कार की डिग्गी से मिला शव मुंबई की रहने वाली सायरा बानो उर्फ पूनम का है। उसकी हत्या हुई है। मुंबई निवासी सायरा बानो उर्फ पूनम चार माह पहले निशांत नाम के शख्स के माध्यम से चंडीगढ़ पहुंची थी। निशांत ही वह शख्स था, जिसने इस युवती को मनोहर लाल गुप्ता उर्फ कैप्टन से पहली बार मिलाया था। निशांत के पास मुंबई वासी सायरा बानो कैसे आई। इसका खुलासा निशांत की गिरफ्तारी के बाद हो सकता है।