पूर्व मार्ग पर 96 लाख से बनेगा साइकिल ट्रैक

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Apr, 2018 11:01 AM

pedestrian friendly

शहर को पॉल्यूशन फ्री बनाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन अब शहर को साइकिल और पैडेस्ट्रियन फ्रैंडली बनाने पर जोर दे रहा है।

चंडीगढ़(विजय) : शहर को पॉल्यूशन फ्री बनाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन अब शहर को साइकिल और पैडेस्ट्रियन फ्रैंडली बनाने पर जोर दे रहा है। इसके लिए अब प्रशासन द्वारा पूर्व मार्ग में जंक्शन नंबर-38 से 43 तक पैदल चलने वालों के लिए रास्ता और साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। इसके साथ ही शहर के दक्षिणी सैक्टर्स में साइकिल की कनैक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए भी प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। 

पूर्व मार्ग में इन दोनों ही कंस्ट्रक्शन वर्क पर लगभग 96 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। दरअसल, प्रशासन की कोशिश है कि शहर में लोग ट्रांसपोर्टेशन के लिए अधिक से अधिक साइकिल का ही इस्तेमाल करें। यही वजह है कि पूरे शहर में साइकिल की कनैक्टिविटी को और बेहतर किया जा रहा है। शहर के लगभग सभी वी.आई.पी. सैक्टर्स में तो साइकिल ट्रैक बन चुके हैं लेकिन दक्षिणी सैक्टर्स में अभी भी साइकिल ट्रैक्स की स्थिति सुधर नहीं पाई है। यही वजह है कि दक्षिणी सैक्टर्स में भी साइकिल ट्रैक्स बनाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है।

6 सैक्टर्स में काटे जाएंगे 19 हरे पेड़ :
एक तरफ तो शहर को हरा-भरा बनाने के लिए प्रशासन द्वारा कुछ दिन पहले ग्रीङ्क्षनग चंडीगढ़ एक्शन प्लान रिलीज किया गया, दूसरी ओर शहर के कुछ सैक्टर्स में हरे पेड़ों को काटने के लिए भी टैंडर जारी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार शहर के छह सैक्टर्स में लगभग 19 पेड़ों को काटा जाएगा, जिनमें सैक्टर-16, 19, 21, 22, 23, 24 और मलोया का एरिया शामिल है। 

आर.यू.बी. के लिए कटेंगे 15 पेड़ :
स्मार्ट सिटी में नए प्रोजैक्ट्स की वजह से भी पेड़ों की कटाई का सिलसिला जारी है। अब चंडीगढ़ के नजदीक अम्बाला-कालका सैक्शन में रोड अंडर ब्रिज (आर.यू.बी.) बनाने का काम शुरू किया जाना है। यहां से प्रशासन द्वारा 15 हरे पेड़ों को काटने के लिए टैंडर जारी किया गया है। यहां 1 ड्राई ट्री भी काटा जाना है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!