Edited By Priyanka rana,Updated: 24 Feb, 2020 09:03 AM
सैक्टर-32 स्थित कोठी नंबर 3325 में अवैध पी.जी. में आग लगने से तीन छात्राओं की मौत के बाद रविवार को ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाली सभी युवतियों ने पी.जी. खाली कर दिया।
चंडीगढ़(सुशील) : सैक्टर-32 स्थित कोठी नंबर 3325 में अवैध पी.जी. में आग लगने से तीन छात्राओं की मौत के बाद रविवार को ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाली सभी युवतियों ने पी.जी. खाली कर दिया। रविवार सुबह युवतियां अपना सामान लेने पी.जी. पहुंची। सैक्टर-34 थाना पुलिस ने अपनी मौजूदगी में सभी युवतियों का सामान और किताबेें पी.जी. के अंदर से निकलवा कर कमरों पर ताले जड़ दिए।
वहीं सी.एफ.एस.एल. की टीम जांच के लिए रविवार दोपहर को पी.जी. पहुंची। सी.एफ.एस.एल. विशेषज्ञों ने गर्ल्स पी.जी. की पहली मंजिल पर वीडियो बनाई और फोटोग्राफी करवाई। इसके अलावा विशेषज्ञों ने एक घंटे तक पी.जी. के अंदर आग लगने का कारण पता लगाने के लिए सबूत जुटाए। सैक्टर-34 थाना पुलिस ने अवैध पी.जी. को सील कर दिया।