निगम व पंचायत चुनावों में कम से कम 55 प्रतिशत वोटों का टारगेट लें कार्यकत्र्ता : धनखड़

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 02 Aug, 2022 08:07 PM

power center major workshops organized in faridabad palwal and nuh

भाजपा ने अपनी आगामी योजनाओं को सफल बनाने के लिए प्रदेश भर में शक्ति केंद्र प्रमुखों की कार्यशालाओं की शुरूआत मंगलवार से कर दी है। पहले ही दिन प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने 3 जिलों फरीदाबाद, पलवल और नूंह में पहुंचकर शक्ति केंद्र प्रमुखों के सामने...

चंडीगढ़,(बंसल): भाजपा ने अपनी आगामी योजनाओं को सफल बनाने के लिए प्रदेश भर में शक्ति केंद्र प्रमुखों की कार्यशालाओं की शुरूआत मंगलवार से कर दी है। पहले ही दिन प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने 3 जिलों फरीदाबाद, पलवल और नूंह में पहुंचकर शक्ति केंद्र प्रमुखों के सामने आगामी योजनाएं रखीं और इनको सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। धनखड़ ने शक्ति केंद्र प्रमुखों को आगामी चुनावों में अपने-अपने बूथों पर कम से कम 55 प्रतिशत वोट प्राप्त करने का टारगेट भी दिया। धनखड़ ने संवाद को जीत का मंत्र बताते हुए कहा कि सभी कार्यकत्र्ता आपस में संवाद बनाएं रखें और मोदी-मनोहर सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ जनता तक पहुंचाने का काम निरंतर जारी रखें। तीनों जिलों की कार्यशालाओं में प्रदेश अध्यक्ष ने 13, 14 और 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने के अभियान को सफल बनाने की योजना पर भी चर्चा की। 

 


सबसे पहले धनखड़ फरीदाबाद के सैक्टर-12 स्थित कन्वैंशन हॉल में पहुंचे। यहां उन्होंने उपस्थित जिले के सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों को आगामी चुनाव के लिए अभी से कमर कस लेने के लिए कहा। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान, पंचायत चुनाव व नगर निगम चुनाव को लेकर शक्ति केंद्र प्रमुखों को अभी से तैयारियों में जुट जाने को कहा। धनखड़ ने कहा कि हर बूथ पर एक अच्छे कार्यकत्र्ता को बी.एल.ए.-2 की जिम्मेदारी देने से बूथ और सशक्त होगा। 
 

 

हरियाणा में भाजपा 10 लाख घरों पर तिरंगा फहराएगी
उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा 10 लाख घरों पर तिरंगा फहराएगी। पलवल और नूंह में भी शक्ति केंद्र प्रमुखों की कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी चुनाव में कार्यकत्र्ताओं की भूमिका, आजादी का अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा और संगठन की संरचना पर कार्यकत्र्ताओं से बात की। धनखड़ ने कहा कि प्रमुख कार्यकत्र्ताओं को शक्ति केंद्र प्रमुख के साथ मिलकर पन्ना प्रमुख, बूथ समिति, ग्राम अध्यक्ष जैसी प्रमुख संरचना तैयार कर लेनी चाहिए। वहीं, हर घर तिरंगा अभियान प्रदेश में सफल हो इसके लिए भाजपा कार्यकत्र्ता जी-जान से जुटे हुए हैं। फरीदाबाद में मंडल अध्यक्ष द्वारा एक इलैक्ट्रोनिक स्कूटी तैयार की गई, ताकि स्कूटी के जरिए लोगों तक आसानी से तिरंगा पहुंचाया जा सके। खुद प्रदेश अध्यक्ष ने स्कूटी को चलाकर देखा। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!