Edited By bhavita joshi,Updated: 26 Nov, 2018 10:56 AM
थाना सिटी पुलिस ने 6 वर्षीय बच्ची को हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी युवक को खरड़ अदालत में पेश किया।
खरड़(रणबीर): थाना सिटी पुलिस ने 6 वर्षीय बच्ची को हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी युवक को खरड़ अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे एक दिन का पुलिस रिमांड भेज दिया है। एस.एच.ओ. सिटी इंस्पैक्टर भगवंत सिंह ने बताया कि शनिवार बाद दोपहर शहर के मोहल्ले में के साथ बच्ची घर के बाहर खेल रही थी कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले जोसफ (25) युवक ने उसे अपने घर ले गया जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यह जानकारी खेल रहे लड़कों ने बच्ची के घरवालों को बताई।
बच्ची के घरवाले युवक के घर पहुंचे तो वह आपत्तिजनक में था। पीड़िता के घर वालों सहित मोहल्ले के लोगों ने मिलकर युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 सहित पोस्को एक्ट के अंतगर्त मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि आरोपी जोसफ आटो मैकेनिक है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही धारा 354, 341 के अंतगर्त मामला दर्ज हैं।