Edited By Priyanka rana,Updated: 09 Sep, 2019 11:32 AM
जी.एम.सी.एच.-32 के साईकियाट्रिक डिपार्टमेंट में दाखिल 30 वर्षीय महिला ने रविवार को बाथरूम में शॉवर से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
चंडीगढ़(सुशील) : जी.एम.सी.एच.-32 के साईकियाट्रिक डिपार्टमेंट में दाखिल 30 वर्षीय महिला ने रविवार को बाथरूम में शॉवर से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे जिया साईकियाट्रिक डिपार्टमेंट के बाथरूम में गई थी। काफी देर तक जिया बाथरूम से बाहर नहीं आई तो नर्सिंग स्टाफ ने अंदर जाकर देखा तो जिया ने शॉवर से चुन्नी के साथ फंदा लगा रखा था।
नर्सिंग स्टाफ ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सैक्टर 34 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को फंदे से उतारा और एमरजैंसी में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान डेराबस्सी निवासी 30 वर्षीय जिया के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतका कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। सैक्टर 34 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।