मैच खेलकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाएगी यूथ कांग्रेस

Edited By pooja verma,Updated: 19 Jun, 2019 12:59 PM

youth congress will celebrate rahul gandhi s birthday by playing matches

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए पंजाब और हिमाचल यूथ कांग्रेस ने नया आइडिया निकाला है।

चंडीगढ़ (रमनजीत): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए पंजाब और हिमाचल यूथ कांग्रेस ने नया आइडिया निकाला है। पंजाब और हिमाचल यूथ कांग्रेस अपने प्रधान राहुल गांधी के जन्मदिन पर फ्रैंडली मैच खेलेगी। 

 

इससे न सिर्फ यूथ कांग्रेसियों में स्पोट्र्समैनशिप बढ़ेगी, बल्कि पंजाब व हिमाचल के युवा कांग्रेसियों में तालमेल भी बढ़ेगा। पंजाब कांग्रेस कार्यालय में पंजाब यूथ कांग्रेस की बैठक में इस संबंधी फैसला लिया गया। 

 

तय किया कि राहुल गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए पंजाब और हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के बीच शिमला से करीबन 50 किलोमीटर दूर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। दोस्ताना मैच के बाद अन्य राज्यों की यूथ कांग्रेस टीमों के साथ भी मैच खेले जाएंगे। 

 

पंजाब यूथ कांग्रेस के अधिकारियों ने सर्वसम्मति के साथ प्रस्ताव पास करते हुए राहुल गांधी को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रधान बने रहने की अपील की है। साथ ही अन्य प्रस्ताव के जरिए हाईकमान से अपील की कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से सुनील जाखड़ के इस्तीफा को भी नामंजूर कर 

 

दिया जाए और उन्हें पद पर बने रहने व पार्टी को मजबूत करने के लिए कहा जाए। पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान अमरप्रीत सिंह लाली की अध्यक्षता में बैठक में पंजाब यूथ कांग्रेस के इंचार्ज विनीत कंबोज व मनजोत सिंह मोहाली शामिल हुए। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!