Edited By ,Updated: 22 Apr, 2016 06:42 PM

विराट कोहली गुरुवार को पुणे के एक ओल्ड एज होम पहुंचे, जहां उन्होंने सिर्फ बुजुर्गों का हाल ही नहीं जाना, बल्कि उनकी मदद करने का वादा भी किया।
पुणे: विराट कोहली गुरुवार को पुणे के एक ओल्ड एज होम पहुंचे, जहां उन्होंने सिर्फ बुजुर्गों का हाल ही नहीं जाना, बल्कि उनकी मदद करने का वादा भी किया। विराट कोहली अपने फाउंडेशन के जरिए ओल्ड एज होम आभालमाया की मदद करेंगे। विराट यहां लोगों से बड़े ही अपनेपन से मिले और उनके साथ काफी समय बिताया।
विराट ने ओल्ड एज होम में कहा कि यह हर फैमिली की जिम्मेदारी है कि वे अपने बुजुर्गों की केयर करें। आज बुजुर्ग लोगों को बोझ लगने लगे हैं, ओल्ड एज होम भेज दिया जाता है। यह गलत है। बता दें कि विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और महेंद्र सिंह धोनी की पुणे राइजिंग सुपर जाइन्ट्स के बीच शुक्रवार को मैच खेला जाना है।