Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Nov, 2026 04:54 PM
आज का पंचांग- आज दिन है गुरुवार का, दिनांक 12 नवंबर 2026, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास कार्तिक तिथि तृतीया नक्षत्र ज्येष्ठा रहेगा, आज का योग है सुकर्मा और करण गर। आज के खास दिन पर सूर्य तुला राशि में रहेंगे और चंद्र वृश्चिक राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल...
आज का पंचांग- आज दिन है गुरुवार का, दिनांक 12 नवंबर 2026, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास कार्तिक तिथि तृतीया नक्षत्र ज्येष्ठा रहेगा, आज का योग है सुकर्मा और करण गर। आज के खास दिन पर सूर्य तुला राशि में रहेंगे और चंद्र वृश्चिक राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 01 बजकर 27 मिनट से सुबह 02 बजकर 47 मिनट तक। आज का अभिजीत मुहूर्त रहेगा सुबह 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक। आज का दिशाशूल दक्षिण की तरफ रहेगा। तो फिलहाल दक्षिण दिशा की ओर यात्रा टाल दें।
आज का महा उपाय- ज़रूरतमंदों को चने की दाल का दान करें।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सिंगल जातक आज किसी खास से अपने दिल की बात कह सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापारियों को पसंद की डील मिल सकती है। घर पर मेहमान दस्तक दे सकते हैं। अटके कामों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बाहर के खाने से परहेज़ करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। बड़े भाई-बहन के लिए प्रस्ताव आ सकता है। युवाओं को धन लाभ हो सकता है। प्रेमी के साथ एकांत में समय बिताने को मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। परिवार में आपके व्यवहार की तारीफ हो सकती है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। समय पर भोजन करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। लंबे समय से अटका धन वापस मिल सकता है। घर में किसी नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। पिताजी के साथ भविष्य की योजनाओं पर काम कर सकते हैं। सेहत पहले से बेहतर महसूस हो सकती है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। प्रेमी आज अपने दिल की बात कहने के लिए दोस्तों की मदद ले सकते हैं। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। ज्यादा तली-भुनी चीज़ों का सेवन आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है, इसलिए अपना ख्याल रखें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। साझेदारी का व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी की बातों में आकर धन निवेश न करें। सेहत सामान्य रहेगी।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। परिवार में थोड़े तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से परिस्थिति को संभाल लेंगे। धन लाभ की संभावना बन सकती है। सेहत बिगड़ सकती है, ख्याल रखें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। खुद का व्यापार शुरू करने का सोच रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए काम आ सकती है। सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वालों को मेहनत के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के लिए कोई तोहफा खरीद सकते हैं। आंखों से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापारियों को वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिल सकता है। घर खर्च बढ़ सकता है, बजट बनाकर चलें। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। घर के बड़ों की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। उधार लिया पैसा वापस दे सकते हैं। किसी भी दस्तावेज़ को बिना पढ़े साइन न करें। खांसी-जुकाम परेशान कर सकता है, गर्म चीज़ों के सेवन से राहत मिलेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। व्यापारी काम में खुद से ध्यान देंगे तो बेहतर रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन अनुकूल रहेगा।