आज का राशिफल- 13 नवंबर 2026

Edited By Updated: 13 Nov, 2026 01:30 AM

aaj ka rashifal

आज का पंचांग- आज दिन है शुक्रवार का, दिनांक 13 नवंबर 2026 शुक्ल पक्ष। हिंदू मास कार्तिक तिथि चतुर्थी नक्षत्र मूल रहेगा, आज का योग है धृति और करण विष्टि। आज के खास दिन पर सूर्य तुला राशि में रहेंगे और चंद्र धनु राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा...

आज का पंचांग- आज दिन है शुक्रवार का, दिनांक 13 नवंबर 2026 शुक्ल पक्ष। हिंदू मास कार्तिक तिथि चतुर्थी नक्षत्र मूल रहेगा, आज का योग है धृति और करण विष्टि। आज के खास दिन पर सूर्य तुला राशि में रहेंगे और चंद्र धनु राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा सुबह 10 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक। आज का अभिजीत मुहूर्त रहेगा सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक। आज का दिशाशूल पश्चिम की तरफ रहेगा। तो फिलहाल पश्चिम दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का महाउपाय- जरूरतमंदों को चावल का दान करें।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा सफल साबित हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों की साज़िश से बचने की ज़रूरत है। पैसों का निवेश सोच-समझ कर करें। बाहर के मसालेदार खाने से परहेज़ करें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। माता-पिता के साथ मिलकर किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। धन निवेश करने वालों को समझदारी से काम लेने की ज़रूरत है। दोस्तों के साथ किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। सेहत पहले से बेहतर महसूस हो सकती है।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापारियों को काम में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती हुई नज़र आ सकती है। बाहर का खाना न खाएं नहीं तो पेट खराब हो सकता है।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। सहकर्मी किसी काम में मदद मांग सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। माता-पिता के साथ समय बिताने की कोशिश ज़रूर करें। सेहत बिगड़ सकती है, ध्यान रखें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नए व्यापारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। पैसों के निवेश के लिए किसी अनुभवी की सलाह लेना आपके हित में साबित हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। घर में किसी नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। घर से जुड़ी वस्तुओं पर पैसा खर्च हो सकता है। शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रूरत है। सिर में भारीपन महसूस हो सकता है, आराम करें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कामकाज से थोड़ी राहत महसूस हो सकती है। व्यापारी अपने परिवार के लिए समय ज़रूर निकालें। युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बिता सकते हैं। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को समाज में सम्मान मिल सकता है। युवा अपनी वाणी पर संयम बनाए रखेंगे तो बेहतर रहेगा। मन को शांति देने के लिए संगीत का सहारा ले सकते हैं। यदि दांत में दर्द महसूस हो तो नज़रअंदाज़ न करें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। सरकारी नौकरीपेशा जातकों को ट्रांसफर मिल सकता है। बच्चों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अचानक धन लाभ हो सकता है। समय पर सोना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। घर के बड़ों की बातों से कुछ नया सीखने को मिल सकता है। घर पर आपके विवाह की बात चल सकती है। ज्यादा देर एक ही स्थान पर न बैठें, नहीं तो कमर में दर्द हो सकता है।  

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापारियों को कम मेहनत में अच्छा मुनाफा हो सकता है। युवा लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। सिंगल जातक किसी के लिए प्रेम महसूस कर सकते हैं। काम को समय पर पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद मिल सकती है। आर्थिक लाभ संभव है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!