आज का राशिफल 30 मार्च, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Mar, 2021 06:56 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन नए

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन नए अवसर लेकर आया है। व्यापार में कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है। आज सभी मुश्किल कार्यों को धैर्य और संयम से संपन्न करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी।
उपाय-  गुड़ मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शुभ रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने की योजना बना सकते हैं। शुभ कार्यों में पैसा व्यय करेंगे।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिन आपके अनुकूल है। व्यापार में सोच-समझ कर निवेश किया जा सकता है। घर के अनुभवी सदस्यों के तजुर्बे की मदद लेकर भविष्य के कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कुछ दिनों से चल रही कारोबारी समस्या का हल मिलेगा। विदेश जाने को इच्छुक व्यक्तियों को आज शुभ समाचार मिल सकता है। अनुसन्धान से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नौकरी में सभी मुश्किल कार्यों को समय पर पूरा करने से उच्च अधिकारियों का ध्यान आपकी तरफ आकर्षित होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आज सभी विवादित मसले सुलझते दिखेंगे।
उपाय- दांत फिटकरी से साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दिन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। फिजूलखर्ची से बचें। दाम्पत्य जीवन में मीठी टकरार हो सकती है। अनैतिक कार्यों से खुद को बचाए रखने का प्रयास करें।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। व्यापारिक यात्रा के योग बनते हैं परन्तु यात्रा अधिक लाभकारी सिद्ध नहीं होगी। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा।
उपाय- काले सफ़ेद तिल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। नौकरी में अधिक परिश्रम के बावजूद निर्धारित लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पाएंगे। जिस कारण मन उदास हो सकता है। करीबी रिश्तेदार के द्वारा बोली गयी बात आपको पसंद नहीं आयेगी और आप दोनों के बीच वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में मनोवांछित परिणाम मिलेंगे और उनको कोई उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति मिलने की सम्भावना है।
उपाय- मीठा बांटें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!