आज का राशिफल 20 अगस्त, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Aug, 2022 07:46 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। अपने गुस्से में आप

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। अपने गुस्से में आप नियंत्रण कर पाएंगे, जिस कारण आप अपने सभी काम सुचारू रूप से कर पाने में सक्षम रहेंगे। आज का दिन आर्थिक नजरिए से काफी अच्छा रहेगा। रोजमर्रा की जरूरतों पर खर्च अधिक होगा।
उपाय- पीतल के बर्तन मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापारिक समस्याओं को सुलझाने के लिए घर के अनुभवी सदस्यों की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। माता के लिए कोई उपहार लेंगे।
उपाय- चांदी के आभूषण धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपको अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। धैर्य और संयम से काम करने की आवश्यकता है। कामकाज के नजरिए से भी दिन बेहतर रहेगा।
उपाय- मां के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में दूसरों से ईर्ष्या करना आपके कामों में मुश्किलें खड़ी कर सकता है। ससुराल पक्ष के मेहमानों से मिलने की योजना बना सकते हैं। आपको बेकार की वस्तुओं पर खर्चा करने से बचना चाहिए।
उपाय- खोटे सिक्के जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आपकी कड़ी मेहनत आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान और पदोन्नति दिलवाएगी। जीवनसाथी के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी अपने लक्ष्यों को लेकर स्पष्ट रहेंगे।
उपाय- हरे रंग के कपड़े पहनने से परहेज करें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। भौतिक वस्तुओं की तरफ ये बहुत जल्दी आकर्षित होंगे। आज कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार के दबाव में आकर कोई काम न करें। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में अधिक लगेगा। युगल प्रेमियों के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय- चावल का दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज संपत्ति में निवेश करने के लिए दिन उपयुक्त नहीं है। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का समय मिलेगा। व्यापार से सम्बंधित कोई छोटी यात्रा करनी पड़ेगी। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। अगर किसी के साथ तनाव चल रहा है तो आज के दिन उसको सुलझाने के लिए अच्छा समय मिलेगा। कानूनी मामलों में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। करीबी रिश्तेदार के साथ कहासुनी हो सकती है।
उपाय- रात में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यापार में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है, जिनको आप अपनी सूझबूझ से निपटाने में सफल रहेंगे। विद्यार्थी अपने बौद्धिक स्तर से अधिक ज्ञान प्राप्त करेंगे। भाइयों और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
उपाय- तांबे के लोटे में सूर्य को जल दें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari kundli

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!