Edited By Sarita Thapa,Updated: 25 Apr, 2026 05:10 AM
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। विवाहित व्यक्तियों के लिए आज रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। विवाहित व्यक्तियों के लिए आज रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। पति पत्नी के बीच भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा और साथ में समय बिताने के अवसर मिलेंगे। यदि पहले कोई तनाव था, तो उसे दूर करने के लिए आज का दिन सही है।
उपाय- तांबे के बर्तन में पानी पीएं।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आप आत्मचिंतन की ओर आकर्षित रहेंगे और अपने विचारों व निर्णयों को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे। यह प्रक्रिया आपको मानसिक रूप से परिपक्व बनाएगी और आत्मविश्वास बढ़ाएगी। आप अपनी क्षमताओं और कमियों को पहचान पाएंगे, जिससे आगे सही दिशा में बेहतर निर्णय लेना आसान होगा।
उपाय- रात में चांद की रोशनी में 2–3 मिनट ध्यान करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यवसाय में साझेदार के साथ चल रही गलतफहमी या संचार की कमी से मनमुटाव हो सकता है। अपने साझेदार से खुलकर बात करें और बातें मन में न रखें। छोटी समस्या को समय रहते सुलझाना ही साझेदारी की मजबूती बनाए रखने में मदद करेगा।
उपाय- चांदी की डिब्बी में शहद भरकर जेब में रखें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आप अपने काम के प्रति अधिक गंभीर और समर्पित रहेंगे। अधूरे कार्यों को पूरा करने और नई योजनाओं को लागू करने की कोशिश करेंगे। पहले से तय लक्ष्यों में प्रगति दिखेगी। छोटी छोटी सफलता भी आपको प्रेरित करेंगी और आगे बढ़ने का उत्साह बनाए रखेंगी।
उपाय- जौ दूध में धोकर जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत बनेगी। आपके प्रयास और आपकी लगन दूसरों के सामने आएगी, जिससे आपको सराहना मिलेगी। अगर आप व्यवसाय करते हैं, तो किसी योजना पर काम करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि आपकी सोच और रणनीति स्पष्ट रहेगी।
उपाय- घर में कोई खराब वाद्ययंत्र ना रखें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज युवाओं के लक्ष्य पहले से अधिक स्पष्ट नजर आएंगे और यही स्पष्टता आपको सफलता की ओर ले जाएगी। जब व्यक्ति को यह पता होता है कि उसे क्या चाहिए और वह किस दिशा में जा रहा है, तो उसकी ऊर्जा बिखरने के बजाय एक जगह केंद्रित हो जाती है और आज आपके साथ कुछ ऐसा ही होगा।
उपाय- लक्ष्मी माता के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आपको ऐसे कार्यों में आनंद आएगा जो आपकी कल्पनाशक्ति को जगाते हैं जैसे पेंटिंग, डिजाइनिंग, लेखन या किसी फिल्म या कला प्रदर्शनी को देखना। यदि आप किसी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज का दिन दिन आपके लिए बेहद प्रेरणादायक साबित होगा।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आप छोटी छोटी बातों में खुशी महसूस करेंगे। लंबे समय से छूटे शौक को फिर अपनाने की प्रेरणा मिलेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी और आपका व्यक्तित्व भी निखरकर सामने आएगा। कारोबार के लिए कोई नई मशीनरी खरीदने का विचार भी बन सकता है।
उपाय- शिवलिंग पर साबुत बादाम रखें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज व्यवसाय में आपके विरोधी या प्रतिस्पर्धी आपके नियंत्रण में रहेंगे। आप उनकी रणनीतियों को समझ कर बेहतर तरीके से निपटा पाएंगे। आपकी समझदारी और आत्मविश्वास आपको हर चुनौती का सामना करने में सक्षम बनाएगा और सफलता की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा।
उपाय- सौंफ, छुआरे दान करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ