Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Oct, 2026 01:49 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए प्रगति और नई संभावनाएं लेकर
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए प्रगति और नई संभावनाएं लेकर आया है। विद्यार्थियों की रुचि कुछ नया सीखने और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने की ओर बढ़ेगी। अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
उपाय- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज व्यापार में समझदारी और सूझबूझ से लिए गए निर्णय लाभदायक साबित होंगे। आय बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में प्रगति होगी। कारोबार से जुड़े मामलों में सही रणनीति अपनाने से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन विशेष रूप से उत्साहवर्धक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा और मेहनत व कार्यकुशलता से वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करेंगे। आपकी उपलब्धियों को देखते हुए पदोन्नति पर विचार-विमर्श आगे बढ़ेगा।
उपाय- चने की दाल जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपकी भावुकता और सरल स्वभाव का कुछ लोग अनुचित लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। इसलिए दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने के बजाय सोच-समझ कर निर्णय लें। निजी मामलों में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और किसी भी व्यक्ति को अपनी उदारता का गलत फायदा न उठाने दें।
उपाय- बिजली का कोई ख़राब उपकरण घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज व्यापारिक क्षेत्र में नए संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। पुराने संपर्कों में भी विश्वास और सहयोग बढ़ेगा। अनुभवी लोगों के साथ बातचीत से कारोबार को नई दिशा मिलेगी और व्यावसायिक गतिविधियों में प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय- गुड़-चने का प्रसाद बांटें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज जीवनसाथी के ख़राब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होने से मन को राहत मिलेगी। परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहेगा और अपनों का सहयोग मिलने से भावनात्मक संतुलन मजबूत होगा। आज समझदारी और धैर्य के साथ आगे बढ़ना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में घी और चावल दान करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे और करियर को बेहतर दिशा देने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता और अनुभव के बल पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। किसी भी नए प्रस्ताव पर निर्णय लेते समय उसके सभी पहलुओं पर विचार करना लाभकारी रहेगा।
उपाय- काले तिल का दान करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आपको लंबे समय से परेशान कर रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या में राहत मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होने से आप पहले की अपेक्षा अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। नियमित दिनचर्या और खानपान पर ध्यान देने से सेहत बेहतर बनी रहेगी।
उपाय- आलस्य से बचें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद और अनुकूल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपसी तालमेल बढ़ेगा और महत्वपूर्ण विषयों पर उनका सहयोग मिलेगा। परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। आज पारिवारिक सुख के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in