आज का राशिफल 26 अप्रैल, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 26 Apr, 2026 01:00 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपके भीतर दूसरों की मदद करने की भावना

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपके भीतर दूसरों की मदद करने की भावना मजबूत रहेगी और आप जरूरतमंद लोगों के प्रति संवेदनशील रहेंगे। चाहे आर्थिक सहायता हो, भावनात्मक सहयोग या मार्गदर्शन आप हर संभव तरीके से योगदान देने का प्रयास करेंगे।
उपाय- तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, लाल चंदन या रोली मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में आज सामंजस्य और संतुलन बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आपसी समझ और सहयोग की भावना बढ़ेगी, जिससे घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। आज आपका झुकाव रचनात्मक कार्यों की ओर अधिक रहेगा।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपके मन में नए और रचनात्मक विचारों का प्रवाह बना रहेगा। आज का दिन विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, जो व्यवसाय या किसी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं। आपके दिमाग में ऐसे नए आइडियाज आयेंगे, जो आपके काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकते हैं।
उपाय- बेसन के हलवे का सेवन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यावसायिक कामों में आप नई तकनीक, रणनीति या दृष्टिकोण अपनाने से सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। आज का दिन जल्दबाजी में जोखिम लेने का नहीं, बल्कि सोच-समझ कर नए विचारों पर काम करने वाला रहेगा।
उपाय- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन उत्साह और आनंद से भरा रहेगा। युगल प्रेमियों के लिए आज का दिन अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने का है। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने, आउटिंग या किसी एडवेंचर ट्रिप की योजना बना सकते हैं।
उपाय- गुड़ और चने का प्रसाद बांटें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आपकी वाक्पटुता और संवाद कौशल विशेष रूप से प्रभावशाली रहेंगे। आप अपनी बातों और समझदारी से कुछ ऐसे कामों को आगे बढ़ा पाएंगे, जो पहले से अटके हुए थे। सही शब्दों का चयन और सकारात्मक दृष्टिकोण आपके लिए सफलता के द्वार खोल सकता है।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए संतुलित और सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। परिस्थितियां सामान्य रहेंगी, लेकिन आपके दृष्टिकोण और व्यवहार के कारण दिन खास बन सकता है। आप अपने कामों को शांत और समझदारी से पूरा करेंगे, जिससे अनावश्यक तनाव से बचाव होगा।
उपाय- साधारण, सरल और सादा जीवन शैली रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आप किसी परिजन के लिए सहारा बनेंगे, जिससे आपको भी संतोष मिलेगा। आपका सहयोग और मार्गदर्शन उनके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज का दिन रिश्तों को मजबूत करने और विश्वास बढ़ाने का है। मित्रों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और पुरानी गलतफहमियां दूर करने का अवसर मिलेगा।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन राहत और प्रगति देने वाला रहेगा। कार्यस्थल की चुनौतियां धीरे-धीरे सुलझेंगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहेंगे, जो आपकी ताकत बनेगा। भटकाव से दूर रहकर उद्देश्य पर टिके रहें, इससे सफलता के नए रास्ते खुलेंगे।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!