आज का राशिफल 10 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 10 May, 2026 01:56 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए लाभ और खुशियों से भरा हुआ रहने वाला है। आपको कई बड़े फायदे मिलने की संभावना है, जिससे आपका आत्मविश्वास और उत्साह दोनों बढ़ेंगे। आर्थिक और व्यक्तिगत दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल है। उन्हें अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे, जिससे उनका मनोबल और भी मजबूत होगा। दाम्पत्य जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। आपके अच्छे व्यवहार के कारण आपको जीवनसाथी और परिवारजनों का स्नेह और समर्थन प्राप्त होगा।
उपाय- माता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आप अपने प्रियजनों को खुश करने के लिए उन्हें कोई उपहार देने का विचार कर सकते हैं, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। साथ ही आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होगी।
उपाय- गुरु, शिक्षक और बुजुर्गों का सम्मान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपको विशेष रूप से आर्थिक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। आय के साधन बढ़ेंगे, लेकिन साथ ही खर्चों में भी वृद्धि होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप पहले से ही बजट बनाकर चलें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।
उपाय- खोटे सिक्के घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज अपने स्वभाव पर ध्यान देना जरूरी है। क्रोध और अहंकार की भावना से बचें, क्योंकि यह आपके रिश्तों और काम दोनों को प्रभावित कर सकती है। शांत और संयमित व्यवहार अपनाने से आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में बनाए रख पाएंगे। यदि आप समझदारी, धैर्य और संतुलन के साथ आगे बढ़ेंगे, तो दिन आपके लिए अनुकूल बना रहेगा और आप किसी भी स्थिति को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे।
उपाय- साफ बोलें, मीठी वाणी रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सामान्य लेकिन जिम्मेदारी से भरा रहेगा। आप अपने हर कार्य को गंभीरता और पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे, जिससे आपके कामों में स्थिरता बनी रहेगी। लोग आपसे मदद मांग सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि आप परिस्थितियों को समझकर ही सलाह दें, ताकि आपकी बात प्रभावी और उपयोगी साबित हो।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज कुछ विरोधी या प्रतिस्पर्धी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में उनसे दूरी बनाए रखना और अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखना ही बेहतर रहेगा। किसी भी प्रकार के विवाद में पड़ने से बचें और सभी के साथ विनम्र और सकारात्मक व्यवहार रखें, इससे परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेंगी।
उपाय- ध्यान/मेडिटेशन करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव महसूस करेंगे इसलिए अपने खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें। पर्याप्त आराम करें और खुद को तनाव से दूर रखने की कोशिश करें, ताकि आप दिनभर संतुलित और ऊर्जावान बने रहें।
उपाय- शमी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए व्यवसाय और करियर के लिहाज से प्रगति से भरा हुआ रहेगा। व्यवसाय में बाहरी संपर्क और नेटवर्किंग आपके लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होंगे। नए लोगों से जुड़ना और पुराने संबंधों को मजबूत करना आपको नए अवसर दिला सकता है।
उपाय- लाल रंग का कलावा धारण करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!