Edited By Sarita Thapa,Updated: 19 May, 2026 05:10 AM
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां लेकर आया है।
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां लेकर आया है। यदि आप आलस और टालमटोल की आदत छोड़कर पूरे ध्यान और एकाग्रता के साथ अपने कार्यों पर फोकस करेंगे, तो अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। आपकी मेहनत और सक्रियता आज आपको सफलता की ओर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उपाय- गुड़ खा कर घर से बाहर निकलें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होने की सम्भावना है। आय के स्रोत मजबूत होंगे साथ ही किसी रुके हुए धन की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और भविष्य की योजनाओं को लेकर सकारात्मक सोच बनी रहेगी।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपको शॉपिंग या अपनी पसंद की चीजों पर समय और धन खर्च करने का अवसर मिलेगा। आज का दिन आपको मानसिक खुशी और संतोष देगा, लेकिन खर्च करते समय बजट का ध्यान रखना जरूरी रहेगा, ताकि आर्थिक संतुलन बना रहे।
उपाय- चांदी की डिब्बी मे शहद भरकर जेब में रखें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपको विशेष रूप से अपने आसपास के लोगों को समझदारी से चुनने की आवश्यकता है। नकारात्मक सोच या गलत प्रवृत्ति वाले लोगों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि उनका प्रभाव आपकी मानसिक शांति और कार्यक्षमता को प्रभावित करेगा।
उपाय- किसी धर्मस्थल में सेवा कार्य करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। ऐसे में उनकी देखभाल और जरूरतों पर ध्यान देना जरूरी होगा। आपका सहयोग और संवेदनशील व्यवहार परिवार के माहौल को संतुलित बनाए रखने में मदद करेगा।
उपाय- घर में कोई खराब वाद्ययंत्र ना रखें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज परिवार के किसी सदस्य को बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है, जिससे घर में उत्सव और खुशी का माहौल बनेगा। सभी लोग गर्व और उत्साह महसूस करेंगे, जिससे पारिवारिक एकता और मजबूत होगी।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का समय व्यावसायिक दृष्टि से आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आज व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार दिखाई देगा और आपको प्रगति के महत्वपूर्ण अवसर होंगे। आप सही समय पर सही निर्णय लेते हैं, तो यह अवसर आपके काम को नई दिशा और गति देने में सहायक साबित होंगे।
उपाय- काले तिल का दान करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आपको कार्यक्षेत्र में सतर्कता बनाए रखना जरूरी होगा। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर नजर रखें, क्योंकि वे आपकी योजनाओं या कार्यशैली को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। समझदारी और रणनीति के साथ आगे बढ़ना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आज उसे निभाने का पूरा प्रयास करें। आपकी ईमानदारी और जिम्मेदारी निभाने की भावना ही लोगों के बीच आपका विश्वास और सम्मान बनाए रखेगी। मित्रों के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे। पुराने दोस्तों से मिलकर पुरानी यादें ताज़ा होंगी और आप मानसिक रूप से हल्का और आनंदित महसूस करेंगे।
उपाय- मसूर की दाल मंदिर में दान करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ