Edited By Pardeep,Updated: 22 Oct, 2026 01:17 AM

अमेरिका के न्यू मैक्सिको प्रांत के अटॉर्नी जनरल राउल टोरेज ने यौन अपराधों के दोषी जेफरी एप्स्टीन के वकील और अकाउंटेंट के खिलाफ उसके (एप्स्टीन) यौन तस्करी के धंधे को छिपाने के आरोप में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया।
अल्बकरीकः अमेरिका के न्यू मैक्सिको प्रांत के अटॉर्नी जनरल राउल टोरेज ने यौन अपराधों के दोषी जेफरी एप्स्टीन के वकील और अकाउंटेंट के खिलाफ उसके (एप्स्टीन) यौन तस्करी के धंधे को छिपाने के आरोप में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया। टोरेज ने दोनों को एप्स्टीन की संपत्ति से किसी भी तरह का भुगतान स्वीकार करने से रोकने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया।
टोरेज ने आरोप लगाया कि एप्स्टीन के वकील डैरेन इंडिके और अकाउंटेंट रिचर्ड काह्न को सांता फे के पास स्थित एप्स्टीन के जोरो रैंच में लड़कियों और युवतियों के यौन शोषण की जानकारी थी। इंडिके ने लगभग दो दशक तक एप्स्टीन के वकील के रूप में काम किया। उसने और काह्न ने कांग्रेस (अमेरिकी संसद) की एक समिति के समक्ष गवाही देते हुए कहा कि उन्हें एप्स्टीन की ओर से संचालित यौन तस्करी के धंधे की जानकारी नहीं थी। एप्स्टीन ने 2019 में जेल में खुदकुशी कर ली थी।
एपस्टीन की पूर्व प्रेमिका और करीबी सहयोगी, घिसलेन मैक्सवेल, न्यूयॉर्क में यौन तस्करी के मामलों में 2021 में दोषी ठहराए जाने के बाद 20 साल की जेल की सजा काट रही हैं। मैक्सवेल के मुकदमे के दौरान गवाहों ने गवाही दी थी कि उन्होंने और एपस्टीन ने न्यू मैक्सिको स्थित एपस्टीन के रेंच (फार्महाउस) पर महिलाओं का यौन शोषण किया था।