रामलला के दानपात्र से 15 दिन में निकले 7 लाख रुपए, बैंक में कराए गए जमा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Mar, 2020 10:01 AM

ayodhya ram mandir

भारतीय स्टेट बैंक की अयोध्या शाखा में राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट का खाता पिछले बुधवार को केंद्र सरकार की ओर से 1 रुपए से खोलने के बाद रामलला के दानपात्र में बीते 15 दिनों में चढ़ावे के

Follow us on Instagram

अयोध्या (स.ह.): भारतीय स्टेट बैंक की अयोध्या शाखा में राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट का खाता पिछले बुधवार को केंद्र सरकार की ओर से 1 रुपए से खोलने के बाद रामलला के दानपात्र में बीते 15 दिनों में चढ़ावे के रूप में आए 7 लाख रुपए शुक्रवार को खाते में जमा करा दिए गए। कल गुरुवार को दान पात्र में मिली राशि की गिनती शुरू हुई।

PunjabKesari ayodha ram mandir

पहले नोट गिने गए। बाद में सिक्कों की गिनती शुरू हुई, जो देर रात तक चलती रही। देर रात सिक्कों की गिनती पूरी हो सकी। इस गिनती के लिए भारतीय स्टेट बैंक के 3, राजस्व विभाग के 10 व कोषागार के एक कर्मी को लगाया गया था। इसके लिए ट्रस्ट के सदस्य डा. अनिल मिश्र, कमिश्नर एम.पी. अग्रवाल व सी.डी.ओ. प्रथमेश कुमार रामजन्मभूमि परिसर पहुंचे। इन्हीं अधिकारियों की मौजूदगी में दानपत्र से राशि निकाल कर गणना शुरू की गई। भविष्य में सिक्कों की गिनती के लिए मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। 


 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!