Edited By Prachi Sharma,Updated: 10 Jan, 2024 06:53 AM
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के सोने के दरवाजे की पहली तस्वीर सामने आई है। यह दरवाजा करीब 8 फुट ऊंचा और 12 फुट चौड़ा है। आने
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अयोध्या (इंट): अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के सोने के दरवाजे की पहली तस्वीर सामने आई है। यह दरवाजा करीब 8 फुट ऊंचा और 12 फुट चौड़ा है। आने वाले 3 दिनों में 13 और दरवाजे लगाए जाएंगे। राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगेंगे। इनमें से 42 पर 100 किलो ग्राम सोने की परत चढ़ाई जाएगी। सीढ़ियों के पास 4 दरवाजे लगेंगे। इन पर सोने की परत नहीं होगी। इन दरवाजों को महाराष्ट्र की सागौन की लकड़ी से बनाया गया है। इन पर हैदराबाद के कारीगरों ने नक्काशी का काम किया है।
इसके बाद इन पर तांबे की परत लगाई गई। फिर सोने की परत चढ़ाई जा रही है। राम लला का सिंहासन भी सोने का बनाया जाना है। यह काम भी 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। मंदिर का शिखर भी सोने का होगा, लेकिन इस काम को बाद में किया जाएगा।