वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होंगे आज भगवान के अद्भुत दर्शन

Edited By Lata,Updated: 13 Oct, 2019 12:49 PM

banke bihari temple in vrindavan

हिंदू पंचांग के अनुसार आज शरद पूर्णिमा का पर्व है और ये त्योहार हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वूर्ण माना जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू पंचांग के अनुसार आज शरद पूर्णिमा का पर्व है और ये त्योहार हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वूर्ण माना जाता है। पूरे देशभर में इसे बहुत ही खास तरीके से मनाया जाता है। कहते हैं कि इस रात भगवान कृष्ण ने गोपियों के संग रास रचाया था। बता दें कि वृंदावन में इस दिन को लेकर तैयारियां पहले से ही शुरू हो जाती हैं। इसके साथ ही वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी जी को स्वर्ण-रजत जड़ित सिंहासन पर विराजित किया जाता है। चालिए आगे जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
PunjabKesari
वैसे तो हर माह में पड़ने वाली पूर्णिमा खास होती है। लेकिन शरद पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है, क्योंकि इस रात भगवान कृष्ण रास लीला की थी। इसी कारण आज वृंदावन में बांके बिहारी जी के विशेष दर्शन होंगे और उनके दर्शनों के लिए भक्तगण बहुत दूर-दूर से आते हैं। भगवान इसी बीच राजभोग और शयनभोग के समय भक्तों को विशेष दर्शन देंगे। आज रात वहां महारास का आयोजन भी किया जाता है। बता दें कि राजभोग आरती का समय रविवार सुबह 7:45 बजे बांके बिहारी जी मोर मुकुट, श्वेत कटि कांछनी व बांसुरी धारण करेंगे और अपने भक्तों को दर्शन देंगे। आज के दिन भगवान को सफेद रंग के वस्त्र पहनाएं जाते हैं। इसके बाद दोपहर 12:55 बजे राजभोग आरती होगी। वहीं, शाम 5:30 बजे बांके बिहारी जी के दर्शन दोबारा मिलने शुरू होंगे और रात 10:25 बजे शयनभोग आरती होगी। इसके साथ ही आज बिहारी जी को खीर आदि का भोग लगाया जाएगा।
PunjabKesari
आज रात महारास का आयोजन भी किया जाता है और यह कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक स्वामी जी की साधना स्थली में महारास का कार्यक्रम अनूठा होगा। इसके अलावा राधावल्लभ मंदिर, स्नेह बिहारी, प्रेम मंदिर, यशोदानंदन धाम, श्रीजी की बड़ी कुंज, शाहजी मंदिर आदि में ठाकुर जी धवल चांदनी में दर्शन देंगे। बता दें कि शरद पूर्णिमा के दिन से ही पूरे एक माह तक 84 कोस परिक्रमा शुरू हो जाती है। कार्तिक नियम धारण करने वाले श्रद्धालु सुबह 4 बजे से पंचकोसीय परिक्रमा देंगे।
PunjabKesari
ज्योतिषियों के मुताबिक वृंदावन के सभी प्रमुख मंदिरों में 14 अक्टूबर से 12 नवंबर तक दीपदान किया जाएगा। कहते हैं कि कार्तिक महीने के दौरान रोजाना 1100 दीपक बांके बिहारी जी के समक्ष जलाए जाते हैं। इसके लिए मंदिर प्रांगण में विशेष व्यवस्था भी की जाती है। 

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!