Edited By Sarita Thapa,Updated: 28 Sep, 2026 11:49 AM

मुख्यमंत्री आवास पर 7 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति की बैठक में ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026’ की धाराओं पर उठी आशंकाओं पर चर्चा हुई।
चंडीगढ़ (स.ह.): मुख्यमंत्री आवास पर 7 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति की बैठक में ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026’ की धाराओं पर उठी आशंकाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने समिति को निर्देश दिया कि वह श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित पैनल के साथ लगातार बैठकें कर सहमति के आधार पर आवश्यक संशोधनों का मसौदा तैयार करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित कानून में उम्रकैद और भारी जुर्माने का प्रावधान इसकी मूल भावना है, जिससे कोई समझौता नहीं होगा। श्री अकाल तख्त द्वारा गठित पैनल से सहमति के बाद ही बेअदबी कानून में संशोधन किया जाएगा। बैठक में पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, बाबा साहिब सिंह, संत बाबा सेवा सिंह, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति जसपाल सिंह, गुरबीर सिंह, पूर्व आई.पी.एस. जतिंद्र सिंह औलख और प्रीत इंदर पाल सिंह सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ