Budh Rashi Parivartan: 28 नवंबर को बुध बदलेंगे चाल, 4 राशियों की लगेगी लॉटरी

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Nov, 2020 06:39 AM

budh rashi parivartan

नवग्रहों में राजकुमार का दर्जा हासिल बुध ग्रह 28 नवंबर को शुक्राचार्य की तुला राशि से मंगल की वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में बुध ग्रह 17 दिसंबर तक स्थित रहेंगे। उसके बाद


Budh Rashi Parivartan 2020: नवग्रहों में राजकुमार का दर्जा हासिल बुध ग्रह 28 नवंबर को शुक्राचार्य की तुला राशि से मंगल की वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में बुध ग्रह 17 दिसंबर तक स्थित रहेंगे।  उसके बाद वह देव गुरु बृहस्पति की धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
 
PunjabKesari budh
Budh Transit 2020: बुध ग्रह को बुद्धि, विवेक और वाणी का प्रतीक माना जाता है। इन्हें बिजनेस का कारक भी कहा जाता है। मिथुन व कन्या राशि बुध की अपनी राशियां हैं। कन्या राशि में यह उच्च स्थिति में होते हैं जबकि मीन राशि में बुध नीच के हो जाते हैं। सूर्य और शुक्र के साथ बुध की बहुत मित्रता रहती है जबकि देव गुरु बृहस्पति के साथ उनके संबंध सामान्य रहते हैं और चंद्र-मंगल शत्रु हैं।

Mercury Transit 2020: 28 नवंबर को बुध ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और वृश्चिक मंगल ग्रह की राशि है, जो बुध को अपना शत्रु मानते हैं। अतः इस राशि में बुध बहुत सहज नहीं रहेंगे। बुध के इस राशि में गोचर करने से सभी  12 राशियों प्रभावित होंगी। कर्क राशि, कन्या राशि, कुंभ राशि और मीन राशि के लिए बुध का यह गोचर बहुत शानदार रहने वाला है।

Effects of budh rashi parivartan: मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि के लिए यह गोचर कोई बहुत अच्छा नहीं रहेगा। वृषभ और वृश्चिक राशि के लिए यह गोचर मिलाजुला रहने वाला है।

Astrological Predictions: पहले उन चार राशियों की बात करते हैं जिनके लिए बुध का यह गोचर बहुत शानदार रहने वाला है। इनमें कर्क राशि वालों को अपने लंबित प्रोजेक्ट पूरे करने का मौका मिलेगा। इनकम के स्रोत बढ़ेंगे और मान-सम्मान भी मिलेगा।

कन्या राशि में बुध उच्च के हो जाते हैं। लिहाजा कन्या राशि वाले कोई भी नया काम शुरू कर सकते हैं, सफलता मिलेगी। किसी नए प्रोजेक्ट में इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी समय बढ़िया रहेगा और व्यापारियों के लिए बुध का यह गोचर खासतौर पर अच्छा रहेगा।
 
PunjabKesari budh
कुंभ राशि वाले अगर नौकरी कर रहे हैं तो उनके प्रमोशन के योग बनेंगे।  मनचाहा इंक्रीमेंट भी होगा और अगर बिजनेसमैन हैं तो अपने बिजनेस का विस्तार कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होती जाएगी।

मीन राशि वालों का समय दांपत्य जीवन के लिहाज से भी बेहतर रहेगा और बिजनेस के एंगल से भी काफी सफलताएं मिलेंगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

जिन 2 राशियों के लिए समय मिलाजुला रहेगा, उनमें वृषभ राशि और वृश्चिक राशि शामिल हैं। जिन राशियों को थोड़ा सचेत रहना होगा और जिन्हें  मिले-जुले नतीजे निकलेंगे, उनमें मेष राशि वालों को जहां अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा, वहीं वृषभ व मिथुन राशि वालों को दांपत्य जीवन में वाद-विवाद की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है लेकिन व्यापार के लिए ठीक रहेगा।

सिंह राशि वाले बुजुर्ग स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ-साथ विवादों से दूर रहें तो अच्छा रहेगा।

तुला राशि वालों का पारिवारिक जीवन नरम-गरम रहेगा लेकिन आयात-निर्यात के बिजनेस से जुड़े लोगों को फायदा होगा। वृश्चिक राशि वालों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और उच्च अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर चलना होगा वरना दिक्कत आ सकती है।

धनु राशि वालों को कोर्ट-कचहरी के झमेले में पड़ने की बजाए मिल बैठकर मामले निपटाने को तरजीह देनी चाहिए। आर्थिक नुकसान होने की संभावना भी है।

मकर राशि वालों को अति भावुकता से बचना होगा और भाई-बहनों के साथ बेहतर रिश्ते बनाए रखने होंगे अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है। वैसे विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com
 
PunjabKesari budh
IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!