चाणक्य नीतिः ऐसे लोगों को मिलने से पहले रहें सावधान !

Edited By Lata,Updated: 02 Aug, 2019 03:09 PM

chanakya policy be careful before meeting these people

आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन में ऐसी बहुत सी नीतियों के बारे में लिखा है, जोकि मनुष्य जीवन में बेहद उपयोगी है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन में ऐसी बहुत सी नीतियों के बारे में लिखा है, जोकि मनुष्य जीवन में बेहद उपयोगी है। जिनका आज के समय में भी काफी महत्व देखा गया है। कहा जाता है कि अगर व्यक्ति आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई नीतियों का अपने जीवन में सही से अनुसरण कर ले तो उसे अपने जीवन की सभी समस्याओं का हल मिल सकता है। आज हम आपको उनकी नीति में से एक ऐसी बात के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें बताया गया है कि व्यक्ति को अपने जीवन में किस व्यक्ति से मुलाकात करनी चाहिए और किससे नहीं। 
PunjabKesari, kundli tv
अक्सर ऐसा होता है कि इंसान किसी से दोस्ती करने से पहले नहीं सोचता है लेकिन बाद में धीरे-धीरे उस व्यक्ति के बारे में पता चलता है तो इंसान को उसकी बुरी आदतें जानने के बाद पछतावा होता है। लेकिन वहीं चाणक्य का कहना है कि हर किसी के साथ अपनी सीक्रेट बातें शेयर नहीं करनी चाहिए। वरना बाद में सामने वाला इंसान उस बात का फायदा उठा सकता है।  

चाणक्य अपनी एक नीति में कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति को अपनी कमजोरी का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आप और भी ज्यादा कमजोर हो सकते हैं। इसलिए प्रभावशाली और शक्तिशाली लोगों से मिलते समय अपने आप को भी उतना ही प्रभावशाली दिखाना लाभकारी होता है।
PunjabKesari, kundli tv
आचार्य कहते हैं कि हमें ऐसी वाणी बोलनी चाहिए जो न केवल दूसरों को सुनने में अच्छी लगे बल्कि आपकी लोकप्रियता भी बढ़ाए। समझदार लोगों को इस बात का ज्ञात होता है कि उनके द्वारा किया गया अच्छा व्यवहार ही उन्हें कामयाबी दिला सकता है।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!