Chardham Yatra 2022: श्रद्धालुओं के लिए आज से खुल गए गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट

Edited By Jyoti,Updated: 03 May, 2022 04:09 PM

chardham yatra

उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2022 का आज से विधिवत प्रारंभ हो गया है। मंगलवार को राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी यमुनोत्री के कपाट खुलने के कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसी के साथ यमुनोत्री के भी कपाट उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2022 का आज से विधिवत प्रारंभ हो...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2022 का आज से विधिवत प्रारंभ हो गया है। मंगलवार को राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी यमुनोत्री के कपाट खुलने के कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसी के साथ यमुनोत्री के भी कपाट मंगलवार को ही खुल गए हैं। जबकि शेष दो धाम केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट क्रमशः 6 मई और 8 मई को खुलेंगे।

PunjabKesari Chardham Yatra, Chardham Yatra 2022, Badrinath, Kedarnath , गंगोत्री, यमुनोत्री, Gangotri, Yamunotri, Chardham Yatra Starts, Registration of Char Dham, Dharmik Sthal, Hindu Teerth Sthal, Dharm

कोरोना की वजह से यात्रा 2 साल तक रही बाधित
इस बार चार धाम यात्रा में भारी मात्रा में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। आने वाले कई दिनों के लिए रजिस्ट्रेशन पहले से ही फुल चल रहे हैं। दरअसल, कोरोना की वजह से 2 साल चार धाम यात्रा रही। ऐसे में इस बार यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह रहेगा। अनुमान है कि इस बार देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यात्रा करने के लिए पहुंचने वाले हैं। कोरोना की स्थिति को देखते हुए भक्तों की यात्रा को आसान बनाने के लिए सरकार ने कोरोना टेस्ट और वैक्सीनेशन सर्टिफिकेशन की जांच को भी अनिवार्य नहीं किया है। हालांकि तीर्थ यात्रियों की संख्या सीमित जरूर की गई है। 
PunjabKesari Chardham Yatra, Chardham Yatra 2022,  Badrinath, Kedarnath , गंगोत्री, यमुनोत्री, Gangotri, Yamunotri, Chardham Yatra Starts, Registration of Char Dham, Dharmik Sthal, Hindu Teerth Sthal, Dharm
तीर्थयात्रियों की संख्या होगी सीमित
सरकारी आदेश के मुताबिक रोजाना 15 हजार श्रद्धालु बद्रीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। वहीं रोजाना 7 हजार तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर सकेंगे। ऐसे ही गंगोत्री में 7 हजार और यमुनोत्री में 4 हजार की संख्या में श्रद्धालु रोजाना दर्शन कर सकेंगे। नियमानुसार, समय सीमा 45 दिनों के लिए लागू की गई है। ये नियम कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से बनाए गए हैं। 
PunjabKesari Chardham Yatra, Chardham Yatra 2022,  Badrinath, Kedarnath , गंगोत्री, यमुनोत्री, Gangotri, Yamunotri, Chardham Yatra Starts, Registration of Char Dham, Dharmik Sthal, Hindu Teerth Sthal, Dharm
ऐसे कराएं चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन

यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए आपको उत्तराखंड चार धाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग द्वारा संचालित पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, खान-पान और पार्किंग की पूरी व्यवस्था की है।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!