Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Nov, 2026 09:42 AM

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को छठ महापर्व को लेकर पर्व के बाद वापसी की यात्रा के लिए यात्री सुविधा और सुरक्षा आदि को लेकर उठाए गए कदमों की उच्च स्तरीय समीक्षा की।
नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को छठ महापर्व को लेकर पर्व के बाद वापसी की यात्रा के लिए यात्री सुविधा और सुरक्षा आदि को लेकर उठाए गए कदमों की उच्च स्तरीय समीक्षा की।
रेल मंत्री ने वार रूम से स्टेशनों की सीसीटीवी की लाइव फीडिंग की मॉनिटरिंग कर विभिन्न स्टेशनों पर भीड़ की स्थिति की जानकारी ली तथा उसकी समीक्षा की कि कहां-कहां यात्रियों का दबाव ज्यादा है। अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर ट्रेनों के सुचारू परिचालन एवं यात्रियाें की सुरक्षा हेतु समुचित कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने पटना, दानापुर, राजेंद्रनगर टर्मिनल, सहरसा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, जयनगर सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के लिए बनाए गए होल्डिंग एरिया की भी जानकारी ली।
रेल मंत्री के निर्देशों के आलोक में इस वर्ष होल्डिंग एरिया को बढ़ाते हुए इसे पिछले वर्ष के 25 स्टेशनो से बढ़ाकर 44 स्टेशनों तक विस्तारित किया गया है।