मिशनरी स्कूल में शिक्षिका को भगवा साड़ी पहनने से रोका, होगी जांच

Edited By Updated: 19 Nov, 2026 10:33 AM

christian missionary school in kolkata

पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन ने बुधवार को कहा कि वह कोलकाता के एक प्रतिष्ठित ईसाई मिशनरी स्कूल में एक शिक्षिका को भगवा साड़ी पहनने से रोके जाने के मामले की जांच करेंगे और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। यह आरोप भाजपा की राज्य...

कोलकाता (एजैंसी): पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन ने बुधवार को कहा कि वह कोलकाता के एक प्रतिष्ठित ईसाई मिशनरी स्कूल में एक शिक्षिका को भगवा साड़ी पहनने से रोके जाने के मामले की जांच करेंगे और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। यह आरोप भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कुछ दिन पहले लगाया था।

उन्होंने एक कार्यक्रम में दावा किया था कि सार्वजनिक स्थानों पर भगवा साड़ी पहनने को लेकर एक स्कूल की शिक्षिका से उसके एक सहकर्मी ने सवाल किए थे। भट्टाचार्य ने आरोप लगाया था कि शिक्षिका से यह भी कथित तौर पर कहा गया था कि स्कूल के अंदर भगवा साड़ी पहनना स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने ईसाई मिशनरी संस्थानों में धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी थी कि भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल विद्यालयों को संचालित नहीं होने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस मामले में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यदि किसी ईसाई मिशनरी स्कूल में शिक्षिका को भगवा साड़ी पहनने से रोकने के आरोप सही पाए जाते हैं तो राज्य सरकार संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करेगी या संस्थान का अनापत्ति प्रमाणपत्र (एन.ओ.सी.) रद्द कर देगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!