Delhi Tourism Walk Festival: दिल्ली सरकार का पर्यटन वॉक फेस्टिवल शुरू

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Feb, 2024 08:55 AM

delhi tourism walk festival

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): दिल्ली पर्यटन वॉक फेस्टिवल की शुरुआत महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क से शनिवार को शुरू हो गई। महीने भर चलने वाले इस उत्सव

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): दिल्ली पर्यटन वॉक फेस्टिवल की शुरुआत महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क से शनिवार को शुरू हो गई। महीने भर चलने वाले इस उत्सव में दिल्ली की समृद्ध विरासत,ऐतिहासिक इमारतों व खान-पान को दर्शाया जाएगा। वॉक का संचालन इतिहासकारों,विद्वानों, कहानीकारों व भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय से लाइसेंस प्राप्त गाइडों द्वारा किया जाएगा।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और हमारे देश में आने वाले पर्यटकों का एक बड़ा हिस्सा सबसे पहले दिल्ली आता है और उसके बाद देश के अलग-अलग राज्यों में भ्रमण के लिए निकल जाता है। इसी कड़ी में दिल्ली के पर्यटन विभाग ने सीरीज ऑफ हेरिटेज वॉक की शुरुआत की है, जिसमें दिल्ली के 50 अलग-अलग ऐतिहासिक अवशेषों के संबंध में जो ऐतिहासिक कहानी है, वह सैलानियों के साथ दिल्ली और देश के लोगों के साथ साझा की जाएगी। महोत्सव में पदयात्राएं शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक दिल्ली के जीवंत इतिहास और संस्कृति के महत्वपूर्ण पहलुओं को उजागर करती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!