Gupt Navratri 2020: देवी दुर्गा करेंगी जीवन से दरिद्रता का खात्मा

Edited By Jyoti,Updated: 31 Jan, 2020 12:31 PM

gupt navratri 2020

3 फरवरी को साल 2020 के पहले गुप्त नवरात्रि का आख़िरी दिन है। लगभग लोग इन नौ दिनों के दौरान देवी मां को प्रसन्न करने में लगे रहते हैं। परंतु कुछ ऐसे भी लोग होते हैं

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
3 फरवरी को साल 2020 के पहले गुप्त नवरात्रि का आख़िरी दिन है। लगभग लोग इन नौ दिनों के दौरान देवी मां को प्रसन्न करने में लगे रहते हैं। परंतु कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो किसी न किसी कारण नवरात्रों में विधिवत देवी दुर्गा की पूजा नहीं कर पाते। कुछ लोग तो इस कारण अपने आप को बदकिस्मत तक समझने लगते हैं। क्योंकि हिंदू धर्म के शास्त्रों में नवरात्र को एक बहुत बड़ा पर्व बताया गया है। यहीं कारण है कि इस दौरान इहर कोई चाहता है कि वो देवी दुर्गा को प्रसन्न करके उनका असीम कृपा प्राप्त करें। मगर जैसे कि हमने ऊपर बताया कि बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिनमें आधे से ज्यादा को इन्हें प्रसन्न करना नहीं आता तो कुछ जो किसी कारण वश इन्हें प्रसन्न करने में असफल हो जाते हैं।
PunjabKesari, Gupt navratri, Gupt navratri 2020, Magh month, Gupt navratri Magh month, Gupt navratri 2020, Devi Durga,  Gupt navratri Mahavidya,10 Mahavidya, Durga puja, gupt navratri puja vidhi, navratri 2020 puja vidhi in hindi, Navratri 2020, Gupt navratri 2020 date and time, Gupt navratri sadhana
अगर आप इन दोनों में से किसी एक की सूची में शामिल हैं तो चलिए हम आपको इसके लिए ऐसा हल बताएंगे जिससे आप भी बड़ी सरलता से देवी दुर्गा की कृपा प्राप्त हो सकती है। दरअसल शास्त्रों में देवी दुर्गा को संबोधित मंत्रों के साथ-साथ तथा स्तुति व स्तोत्र बताए गए हैं, जिनके जाप से संतान प्राप्ति, रोग से मुक्ति, दरिद्रता का नाश, धन की प्राप्ति तथा अनेक तरह की कामनाएं पूरी हो सकती हैं। 

स्तोत्र 
जय भगवति देवि नमो वरदे जय पापविनाशिनि बहुफलदे। 
जय शुम्भनिशुम्भकपालधरे प्रणमामि तु देवि नरार्तिहरे॥1॥ 
जय चन्द्रदिवाकरनेत्रधरे जय पावकभूषितवक्त्रवरे। 
जय भैरवदेहनिलीनपरे जय अन्धकदैत्यविशोषकरे॥2॥ 
जय महिषविमर्दिनि शूलकरे जय लोकसमस्तकपापहरे। 
जय देवि पितामहविष्णुनते जय भास्करशक्रशिरोवनते॥3॥ 
जय षण्मुखसायुधईशनुते जय सागरगामिनि शम्भुनुते। 
जय दु:खदरिद्रविनाशकरे जय पुत्रकलत्रविवृद्धिकरे॥4॥ 
जय देवि समस्तशरीरधरे जय नाकविदर्शिनि दु:खहरे। 
जय व्याधिविनाशिनि मोक्ष करे जय वाञ्छितदायिनि सिद्धिवरे॥5॥ 
एतद्व्यासकृतं स्तोत्रं य: पठेन्नियत: शुचि:। 
गृहे वा शुद्धभावेन प्रीता भगवती सदा॥6॥
PunjabKesari, Gupt navratri, Gupt navratri 2020, Magh month, Gupt navratri Magh month, Gupt navratri 2020, Devi Durga,  Gupt navratri Mahavidya,10 Mahavidya, Durga puja, gupt navratri puja vidhi, navratri 2020 puja vidhi in hindi, Navratri 2020, Gupt navratri 2020 date and time, Gupt navratri sadhana
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!