Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Feb, 2021 05:40 AM
''जिंदगी की किताब के कुछ पन्ने खास होते है, कुछ अपने कुछ बेगाने होते हैं, प्यार से संवर जाती है जिंदगी,जब रिश्तों में चाकलेट की मिठास होती है’
Happy Chocolate Day 2021: ‘जिंदगी की किताब के कुछ पन्ने खास होते है, कुछ अपने कुछ बेगाने होते हैं, प्यार से संवर जाती है जिंदगी,जब रिश्तों में चाकलेट की मिठास होती है’
Happy Chocolate Day: ‘प्यार’ के इजहार का मौसम हो और मुंह मीठा न किया और करवाया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन को ‘चाकलेट डे’ के रूप में मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे पर सिर्फ प्रेमी-प्रेमिका के प्यार को परवान चढ़ाने के दिन के रूप में ही नहीं मनाया जाता बल्कि अब यह दिन हर रिश्ते को सहेज कर रखने के लिए मनाया जाता है।
Chocolate Day: भारत में लोग कोई भी शुभ कार्य करने से पहले ज्योतिष के अनुसार कुछ शुभ लगन,नक्षत्रों को ध्यान में रखते हैं। जिससे उन्हें कार्य में सफलता मिले। ऐसे में ‘प्यार’ के मौसम में जब उम्र भर का साथ निभाने की बात हो तो अपनी लव लाइफ को सुकून से आगे बढ़ाने के लिए अपने प्रिय को जन्म की राशि के अनुकूल ही उसे गिफ्ट भेंट करें। अक्सर कई बार प्यार से दिया गया गिफ्ट ग्रहों के अनुकूल न होते हुए प्यार की राह में दिक्कतें खड़ी कर देता है। अगर अपने प्रिय की जन्म राशि के सहयोगी ग्रह या नक्षत्रों को ध्यान में रख कर गिफ्ट भेंट किया जाए तो क्रूर ग्रहों का असर कम हो सकता है।
मेष : इस राशि के जातकों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है इसलिए इन्हें ब्लैक, ब्राउन, सफेद चाकलेट भेंट की जा सकती है। इसके अतिरिक्त गोल्डन, गुलाबी, नारंगी, सफेद या हल्के लाल रंग की वस्तुएं गिफ्ट करें।
वृष : इस राशि के जातकों को धीमी- धीमी खुशबू वाली चीजें बहुत पसंद आती हैं। इनको चाकलेट व स्ट्राबेरी भेंट करने से आपके प्यार की राह आसान हो जाएगी।
मिथुन : इस राशि के जातक दिमाग से तेज-तर्रार, होशियार व खुले स्वभाव के होते हैं। इन्हें भूल कर भी ब्लैक चाकलेट गिफ्ट न करें बल्कि वाइट चाकलेट इनको अधिक पसंद आएगी।
कर्क : इनको मीठा तो पसंद होता ही है पर अगर कोई नमकीन वस्तु इन्हें भेंट की जाए तो प्रेम की राह आसान हो जाएगी। इनको बोटल ग्रीन, साफ्ट हरे या पीले रंग के गिफ्ट रैप में गिफ्ट लपेट कर दें।
सिंह: यह प्यार के मामले में जितने रोमांटिक होते हैं उतने ही लायल होते हैं। इनके स्वभाव के कारण इन्हें प्यार पर बहुत अधिक विश्वास होता है। इन्हें सफेद, गोल्डन या पीले रंग के गिफ्ट दे सकते हैं।
कन्या: इस राशि के जातकों को इम्प्रैस करने के लिए हरा, पीच, लाइट ब्लू रंंग के गिफ्ट भेंट करें। वैसे यह भी मीठे के बुहत शौकीन होते हैं।
तुला: जीवन को तुला की भांति यह बहुत संतुलित होकर चलते हैं। प्यार के मामले में रोमांटिक होते हुए भी कई बार यह दूसरे के पहले प्यार की अभिव्यक्ति करने का इंतजार करते हैं। इन्हें पीले, सफेद या नीले रंग के गिफ्ट या मीठे में चॉकलेट भेंट करें।
वृश्चिक: इस राशि के जातकों को मीठे की बजाय नमकीन वस्तुएं अधिक पसंद होती हैं इसलिए इन्हें साल्टिड वस्तुएं भेंट करें।
धनु: यह जातक बहुत ही अध्यात्मिक व दार्शनिक होते हैं। इन्हें पीले, लाल, नीले, नारंगी, सफेद रंग की वस्तुएं भेंट की जा सकती हैं। प्यार के मामले में बहुत आगे की सोच रखते हैं। कई बार इनकी ज्यादा सोच की वजह से ही यह प्यार के मामले में आगे नहीं बढ़ पाते।
मकर: अपने प्रेम को पाने के लिए इन्हें नमकीन वस्तुएं भेंट करें। सफलता जरूर मिलेगी। सफेद रंग की वस्तुएं भी इन्हें भेंट की जा सकती हैं।
कुंभ : कुंभ राशि के जातक प्यार के मामले में बहुत जोशीले होते हैं। प्यार की राह पर चलते यह ज्यादा सोच विचार में नहीं पड़ते। इनके प्यार के मूड को बनाए रखने के लिए इन्हें ‘हाट चाकलेट’ भेंट करें।
मीन : यह जातक मीठा खाने के शौकीन होते हैं। यह बहुत इमोशनल होते हैं इसलिए जिससे प्यार करने लगते हैं उसको उसके उसी रूप में स्वीकार करते हैं। इन्हें सफेद, लाल, चमकीले रंग के चाकलेट भेंट करें।