साल 2019 की मेष से लेकर मीन तक की सबसे सटीक भविष्यवाणी

Edited By Jyoti,Updated: 01 Jan, 2019 10:26 AM

horoscope in hindi

मेष राशि- मेष राशि वालों आपकी राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। यह एक अग्नि तत्व राशि है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा(Video)
मेष राशि- मेष राशि वालों आपकी राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। यह एक अग्नि तत्व राशि है।

करियर की दृष्टि- मेष राशि वालों नए साल में आप सेना, पुलिस, सुरक्षाबल, खेल, सर्जरी और धातु आदि से संबंधित काम कर सकते हैं। आपको अपने संबंधियों से आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे। अचानक कुछ धन की प्राप्ति भी हो सकती है। अपने वर्कप्लेस पर कलीग्स से आगे बढ़ेंगे। नौकरी में प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं इसके साथ ही अगर आप नौकरी की तलाश में हैं या नई नौकरी के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं तो मार्च से पहले ही ज्वाईनिंग या आवेदन कर दें क्योंकि यह टाइम पीरयड आपके लिए बहुत ही फेवरेबल है।

हैल्थ और फिटनेस की दृष्टि से- मेष राशि के जातकों के लिए जनवरी, फरवरी और मार्च अनुकूल है। परंतु इसके अलावा कुछ स्थितियां ऐसी होंगी जिसके कारण आपके गुस्से में वृद्धि हो सकती है इसलिए अपना ध्यान और गुस्से पर काबू रखें।

प्रेम संबंधों के लिए-  2019 का ये साल आपके लिए मिले-जुले फल लेकर आया है। आपके प्रेम संबंध विवाह का रूप ले सकते हैं। इस समय आपके प्रेम संबंध आपके लिए भाग्यदायक हो सकते हैं। परंतु अप्रैल में प्रेम संबंधों को लेकर सचेत रहने की ज़रूरत है। वहीं विवाहित जोड़ों के बारे में कहा जा रहा है कि वर्ष के अंतिम महीनों में जीवनसाथी उपयुक्त सहारा बनेगा। आपको उससे सुख की अनुभूति प्राप्त होगी और वह आपके प्रेम को समझेगा।

मेष राशि के विद्याथिर्यों के लिए वर्ष का आरंभ कुछ बेहतर रहने वाला है। अपनी पढ़ाई में आप पूर्ण मन लगाकर ध्यान देंगे। अगर किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो अच्छे फल मिलने की संभावना है। आप टेक्निकल क्षेत्र में भी कुछ रूचि ले सकते हैं। साल की अंतिम महिनों में माता-पिता अपने बच्चों की शिक्षा की ओर विशेष ध्यान दें।

स्पेशल उपाय- मेष राशि वालों पूरे वर्ष आपको हर मंगलवार और शनिवार को नियमित रूप से हनुमानजी का दर्शन-पूजन करना चाहिए। अगर समय हो तो इस दिन सुंदरकाण्ड का पाठ या बजरंग बाण का पाठ भी ज़रूर करें, इससे भी शुभ फल प्राप्त होंगे।

वृष राशि- वृष राशि वाले अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन बहुत अच्छी तरह से करते हैं। परिवार की सुख-समृद्धि के लिए आप अपनी क्षमता से बढ़कर काम करने की हरदम कोशिश करते हैं। आपकी अपनी विचारधारा बहुत मज़बूत होती है।

करियर की दृष्टि से- आप पर्यटन संबंधी काम भी कर सकते हैं। आप फिल्म, फैशनवर्ल्ड, ग्राफिक्स व वेब डिजायनिंग जैसे क्षेत्रों में भी हाथ आज़मा सकते हैं। इसके अलावा आप होटल व्यवसाय, फोटोग्राफी, टीचिंग सेक्टर में भी जा सकते हैं आर्थिक दृष्टिकोण से वर्ष के प्रारंभ के तीनमाह मध्यम रहेंगे। साल के मध्य में आप अपने घरेलू काम को बढ़ाने की सोच सकते हैं या फिर आप मन में काम में कुछ परिवर्तन करने का भी विचार बना सकते हैं।

हैल्थ और फिटनेस की दृष्टि से- साल के पहले तीन महीने कुछ परेशानी भरे हो सकते हैं चिंता न करें बस अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। इसके बाद का समय आपके लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचने के लिए अगर हो सके तो सुबह या शाम के समय में शुक्र स्रोत का पाठ करें।

प्रेम संबंधों के लिए- इस राशि के जातकों के लिए 2019 वर्ष बहुत अनुकूल कहा जा रहा है। लेकिन आपके परिवार वाले आपके प्रेम संबंधों में कुछ अड़चनें पैदा करेंगे मगर आप उनको अपने शांत स्वभाव और प्यार से मना लेंगे। कहने का मतलब है कि आपका रिश्ता और भी मज़बूत होगा।

वृष राशि के विद्याथिर्यों के लिए यह वर्ष का सामान्य रहेने वाला है। आपके लिए उचित यही होगा कि आप समझदार बनें और शिक्षा की ओर ध्यान दें। हां थोड़ा-बहुत घूमना फिरना लगा रह सकता है। इस राशि के जातक पूरा साल रोज़ देवी सरस्वती को याद करें या 11 बार गायत्री मंत्र का पाठ करें। इससे मां सरस्वती का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा और निश्चित तौर पर आपको सफलता मिलेगी।

स्पेशल उपाय- 2019 साल में रोज़ाना गणपति भगवान का ध्यान करें और इसके साथ ही बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है। बुध के प्रभाव स्वरूप इस राशि के लोगों को बुद्धिमान व वाकपटु माना गया है। इस राशि का जातक विचारशील, परिश्रमी और बहुमुखी प्रतिभा का धनी होता है।

करियर के दृष्टि से- मिथुन राशि वालों आपके लिए मीडिया लाइन परफेक्ट है । इसके अलावा आप ज्योतिष, कंसल्टेंसी और एकाउंट्स के काम भी आप कर सकते हैं। आप गवर्नमेंट ऑफिशियल, पब्लिशर, कमीशन एजेंट आदि के रूप में भी काम कर सकते हैं और आप दूरसंचार आदि को भी कैरियर के रूप में चुन सकते हैं। साल की शुरुआत में आपके प्रमोशन के भी आसार हैं। वैसे भी बुध के प्रभाव से आपको बदलाव अधिक पसंद है। साल के अंत समय तक आपको नई नौकरी मिलने के भी आसार हैं।

हेल्थ और फिटनेस की दृष्टि से- मिथुन राशि वालों के लिए 2019 साल मिलेजुले फल लेकर आया है । लेकिन ध्यान रहे कि आपकी लापरवाही के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ भी सकता है। इसलिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। खासकर दिल की बीमारी या ब्लडप्रेशर से ग्रसित लोग अपना विशेष ध्यान रखें।

प्रेम संबंधों के लिए- इस वर्ष के शुरुआती महीने आपके लिए अनुकूल रहने वाले हैं। जो लोग अपने प्रेम का इज़हार करना चाहते हैं वे अगर जनवरी, फरवरी, मार्च या अप्रेल के महीने में करें तो उन्हें सक्सेस ज़रूर हासिल होगी।

मिथुन राशि के विद्याथिर्यों के लिए यह साल मिश्रित फल प्रदान करने वाला हो सकता है। साल के मध्य यानि जुलाई से सितंबर तक का समय पढ़ाई के लिहाज़ से आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। खुद ब खुद आपका इंट्रेस्ट पढ़ाई में बढ़ेगा और आप पहले से अच्छा कर पाएंगे। हां लेकिन अपने अध्यापकों से किसी भी तरह की कोई बहस न करें वरना आप परेशानी में पड़ सकते हैं जिसका असर आपके फ्यूचर पड़ सकता है।

स्पेशल उपाय- साल भर आपके परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे इसके लिए श्री गणेश का स्मरण करें और अगर हो सके तो गणेश मंत्र का जाप प्रतिदिन 108 बार सुबह के समय शुद्ध घी का दीया जलाकर करें। मंत्र है - ॐ गं गणपतये नम:

कर्क राशि- कर्क राशि जल तत्व राशि है। इस राशि के प्रभाव से व्यक्ति भावुक प्रवृति का हो सकता है। कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा है। इस राशि के स्वामी और विशेषताओं के फलस्वरूप जातक में सौम्यता और भावनात्मकता का भाव देखा जा सकता है।

करियर के दृष्टि से- इस राशि के लोग नेवी, मिल्क प्रोडक्ट्स, मछली उत्पादन, होटल व्यवसाय आदि क्षेत्रों में जुड़ सकते हैं। पेन्टिंग, फाइन आर्ट, वाटर एंड इरिगेशन, बॉटनी आदि सेक्टर्स में आप काम बड़ी आसानी से पा सकते हैं। इस साल के दौरान आप ट्रैवल ज्यादा करते रहेंगे। आपको विदेश जाने के मौके भी मिल सकते हैं। बिज़नेस साल के अंत में रफ्तार पकेड़गा।

स्वास्थ्य की दृष्टि से- 2019 वर्ष स्वास्थ्य की दृष्टि से ज्यादा अच्छा नहीं है परंतु फिर भी आप चिंता न करें प्रभु और माता-पिता के आशीर्वाद से आप साल के अंत तक इस समस्या से उभर जाएंगे।

प्रेम संबंधो के लिए- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह साल मिले-जुले फल देने वाला रह सकता है। अगर आप इस समय किसी नए रिश्ते में बंधते हैं तो जल्दबाज़ी न करें। ऐसा कहा जा सकता है कि कोई आपके प्रेम संबंधों में दखलंदाजी की कोशिश कर सकता है। अक्तूबर से दिसंबर तक का समय रिलेशन्स को अच्छे से निभाने के लिए परफेक्ट है।

कर्क राशि के विद्याथिर्यों के लिए यह वर्ष अनुकूल फल वाला है। मार्च में आपको कुछ फेवरेबल रिजल्ट्स मिल सकते हैं। बशर्ते आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि अक्टूबर आते-आते अगर आपने शिक्षा में लापरवाही नहीं बरती तो आपको फ्यूचर में बहुत ही अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं।

स्पेशल उपाय- 2019 पूरा साल नियमित रूप से हनुमान जी का दर्शन-पूजन करें। इसके साथ ही आप हर शनिवार संध्या समय में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी सूर्य सभी ग्रहों में राजा माना गया है। इसलिए आपको स्वतंत्र रूप से काम करने की आदत होती है। कुछ बातों में आप में आलस्य भी देखा जा सकता है और आप हर किसी से बात करना अपनी शान के खिलाफ़ समझते हैं और आत्म केन्द्रित रहते हैं।

करियर की दृष्टि से- इस राशि वालों के लिए फेवरेबल प्रोफेशन गवर्नमेंट ऑफिशियल, साइंटिस्ट, लॉयर, प्रोफेसर, इंजीनियर का है। बता दें कि ऐसे लोग दार्शनिक होते हैं। लिट्रेचर एंड फाइन आर्ट्स में ये ज्यादा इंटरेस्ट रखते हैं। सिंह राशि के जातक क्रिकेट में अपना करियर संवार सकते हैंआप इनोवेटिव आइडियास पर भी काम कर सकते हैं। बिज़नेस में बड़े डिसीज़न या नई प्लानिंग साल के अंतिम महीनों नवंबर या दिसंबर में करें। सफलता ज़रूर मिलेगी। इसी दौरान आपको काम के सिलसिले में विदेश जाने के मौके भी मिल सकते हैं।

हेल्थ और फिटनेस की दृष्टि से- साल के पहले तीन महीने सामान्य रहेंगे लेकिन आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस समय अपने दाएं कंधे का विशेष ध्यान दें। मौसम में बदलाव से भी आपकी हेल्थ प्रभावित हो सकती है। जिन लोगों को डायबिटीज़ की समस्या है उन्हें इस समय अपने ऊपर पूरा ध्यान रखना चाहिए। इस वर्ष स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्ति के लिए सूर्य के मंत्रों का जाप करना हितकारी रहेगा।

सूर्य मंत्र ॐ घृणि सूर्याय नम: और ॐ ह्राँ ह्रीँ ह्रौँ स: सूर्याय नम:
इन दोनों में से किसी भी एक मंत्र का सुबह जाप करना लाभदायक होगा।

प्रेम संबंध के लिए- यह समय कई प्रकार की स्थितियों को देने वाला है इस स्थिति में आप प्रेम संबंधों में विचारशील बने रहेंगे। आप किसी के प्रेम पाश में बंधे रहने की चाह रखेंगे। प्यार और नए रिश्ते बनाने के लिहाज़ से जून का महीना काफ़ी अच्छा रह सकता है। साल के आखिरी तीन महीने प्रेम संबंधों के लिए बहुत ही शुभ परिणाम देने वाले हो सकते हैं।

सिंह राशि वालों के विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनुकूल है। आपका मन पढ़ाई की ओर लगा रहेगा। आपको अपने कलात्मक गुणों को निखारने का भी मौका मिल सकता है। बेकार के गुस्से से बचें और शांत रूप से सभी बातों को समझने की कोशिश करें वरना पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। साल के अंत तक विद्यार्थी वर्ग को कोई गुड न्यूज़ मिलेगी।

स्पेशल उपाय- इस साल हो सके तो हर रविवार सुबह के समय स्नानादि करने के बाद आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। या हो सके तो आप रविवार के दिन खाने में नमक का त्याग करें। इससे आपको घर-परिवार और वर्कप्लेस पर लाभ मिलेगा साथ ही यश की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि- कन्या राशि का राशि स्वामी बुध ग्रह है। इसलिए इस राशि के व्यक्ति सौम्य, गुणी, वाकपटु, चतुर, चालाक व हर काम करने में निपुण होते हैं।

करियर की दृष्टि से- ज्योतिष की गणना के अनुसार आपको लेखन संबंधी प्रोफेशन चुनना चाहिए। इसके अलावा आप डिप्लोमेसी, क्म्यूनिकेशन, स्टैट्टिक्स आदि से जुड़े कामो में रुचि रख सकते हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि आप ज्योतिष विज्ञान को भी अपना बिज़नेस बना सकते हैं। व्यापार आदि में भी रुचि रह सकती है अपनी शॉप भी खोल सकते हैं। वर्ष के शुरुआती महीनों में अच्छे ऑफर्स आने के कारण आप नौकरी बदलने की सोच सकते हैं। आपका यह निर्णय आपके लिए अच्छा ही रहेगा और आप नई जगह खुद को एनर्जेटिक भी महसूस करेंगे। व्यापार में लाभ और नौकरी में पदोन्नति के साथ आपको अपने वर्कप्लेस में उपलब्धियां पाने के लिए पुरस्कृत भी किया जा सकता है।

सेहत के दृष्टि से- इस राशि के जातकों के लिए यह साल सामान्य है। गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से अपना चेक-अप कराते रहना चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी परेशानीयों का एहसास हो तो शनि और बुध के मंत्र जाप की एक माला का जाप करें।

शनि मंत्र - ऊं शं शनैश्चराय नम:
बुध मंत्र - ऊं बुं बुधाय नम:

प्रेम संबंधों के लिए- इस मामले में यह साल आपके लिए फेवरेबल रहेगा। साल के मध्य में आपके दांपत्य जीवन में मधुरता का अभाव हो सकता है फिर भी परेशान न हों और बुद्धिमत्ता से काम लें। प्रभु की कृपा से सब ठीक हो जाएगा।

कन्या राशि के विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहेगा और वह अपने शैक्षिक क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाएंगे। अगस्त-सितंबर में स्टूडेंट्स कुछ ऐसा करेंगे जिसकी वजह से उन्हें पुरुस्कृत किया जाएगा।

स्पेशल उपाय- सालभर रोज़ सुबह मां लक्ष्मी का स्मरण करें या हो सके तो लक्ष्मी चालीसा का पाठ कर लें।

तुला राशि- इस राशि के स्वामी शुक्र है और यह चर राशि है। शुक्र के प्रभाव स्वरूप जातक में कोमलता का भाव देखा जा सकता है। इससे प्रभावित होने पर आप शांतिप्रिय, न्यायवादी और संतुलित व्यक्ति होते हैं। इनका व्यक्तित्व दूसरों का दिल जीतने वाला होता है। इस राशि के लोगों को दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करना अच्छा लगता है।

करियर की दृष्टि से- तुला राशि होने पर व्यक्ति फैशन डिजाइनिंग, चित्रकला, फेब्रिक, टेक्सटाइल व कॉस्मेटिक्स, प्लास्टिक आदि से संबधित काम कर सकता है। आपको अपने व्यापार के लिए कुछ महत्वपूर्ण यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं जिसके लिए आप अपने सहयोगियों की मदद ले सकते हैं। अप्रैल से जून के बीच आपको अपनी जॉब में प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं लेकिन काम्पीटीशन तगड़ा रहेगा, ध्यान रखिए। बिज़नेस से जुडें लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। साल के अंतिम महीनों में जॉब में सेटीस्फेक्शन मिलेगा और बिज़नेस में प्रोफिट मिलेगा।

हेल्थ के दृष्टि से- साल के शुरुआती तीन माह मिलेजुले फल देंगे। आलस्य और थकावट बनी रह सकती है। नेत्र संबंधी कुछ परेशानी पैदा हो सकती है। आपका ब्लडप्रेशर भी बढ़ सकता है अत: अपनी सेहत का ख्याल रखें और खुद को शांत रखते हुए काम कीजिए।

प्रेम संबंध के दृष्टि से- नया साल का आपके लिए नए रिलेशन्स लेकर आ सकता है। वैवाहिक संबंधों में बंधने का समय है इसलिए तैयार हो जाएं और अपनी पसंद को रिश्तों में बदलते हुए देखिए। खासकर साल के अंत में विवाह संबंधी काम आपके लिए शुभकारी हैं।

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए साल सामान्य रहने वाला है। स्टूडेंट्स टेक्निकल एज्यूकेशन पाने का प्रयास कर सकते हैं। जो स्टूडेंट्स शिक्षा के लिए घर से दूर जाना चाह रहें हैं वो अपने प्रयासों में तेज़ी ले आएं क्योंकि आने वाले समय के दौरान आप इस ओर कदम बढ़ा सकते हैं। विदेश में शिक्षा की योजना अब अपना असली रूप ले सकती है। अगर आपने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है तो निश्चित ही आपको फेवरेबिल रिसल्टस मिलेंगे।

स्पेशल उपाय- आपको प्रत्येक बृहस्पतिवार भगवान श्री हरि विष्णु का स्मरण अवश्य करना चाहिए।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है इस कारण आपके भीतर मंगल की प्रवृति पाई जाती है, ऐसे व्यक्ति बलशाली और साहसी होते हैं।

करियर की दृष्टि से- इस राशि के जातक पुलिस विभाग में कार्यरत हो सकते हैं। आप रक्षा विभाग में भी जॉब कर सकते हैं। रेलवे डिपार्टमेंट, टेलिकम्यूनिकेशन आदि को भी आप अपना सोर्स ऑफ इनकम का माध्यम चुन सकते हैं। आप इंश्योरेंश सेक्टर में भी हांथ आज़मा सकते हैं। मेडिकल, मशीनरी आदि से जुड़े काम भी आपके लिए उपयुक्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगो के लिए यह समय अच्छा ही रहेगा।

हैल्थ और फिटनेस की दृष्टि से- वर्ष की पहली तिमाही के शुरू में आपको शारीरिक कष्टों की बजाए मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप इनसे बचना चाहते हैं तो आपको आध्यात्म का सहारा लेना चाहिए और कुछ समय अपने लिए निकाल कर व्यायाम ज़रूर करें। साल की दूसरी तिमाही में आपको त्वचा विकार होने की संभावना बनती है। जुलाई से सितंबर के बीच आप अपनी छोटी-छोटी तकलीफों को अनदेखा न करें क्योकि यह आपके लिए नासूर साबित हो सकती है।

प्रेम संबंध की दृष्टि से- साल की शुरूआत कुछ कम अनुकूल है लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं साल के मध्य यानि मई-जून से आपके दांपत्य रिश्ते पहले की अपेक्षा और अधिक मज़बूत होते चले जाएंगे।

सांइस के क्षेत्र से संबंधित विद्यार्थियों के लिए नया साल अनुकूल फल लेकर आया है। मुख्य रूप से साइंस स्ट्रीम के बच्चों के लिए कम्पटीशन बेहतर रिजल्टस् देंगे। जुलाई से सितंबर तक का समय दूसरे क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए भी फेवरेबल रिसल्टस देने वाला है। आप खेल-कूद प्रतिस्पर्धाओं में भी अच्छा प्रदर्शन कर के दिखाएंगे।

स्पेशल उपाय- आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव आरंभ हो गया है इसलिए अगर हो सके तो आपको शनि से संबंधित मंत्र जाप और स्तोत्र का पाठ ज़रूर करें या कोशिश करें कि हर मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर लें।

धनु राशि- धनु राशि होने से आपके भीतर ऊर्जा व पराक्रम की कमी नहीं होती है। आपको ऊर्जा और जोश से भरे हुए कामों को करना चाहिए।

करियर की दृष्टि से- आप खेल-कूद आदि में भाग लेकर इसमें अपना भविष्य तलाश सकते हैं। आप लॉ को भी अपने करियर के लिए चुन सकते हैं। धनु राशि का संबंध बृहस्पति से है और बृहस्पति ज्ञान के कारक ग्रह हैं इसलिए ऐसा कहा जा सकता है कि आप टीचिंग लाइन में जा सकते हैं। इसके साथ ही आप धर्म प्रचारक के रूप में भी काम कर सकते हैं। अपने बिज़नेस में आपको बड़े बिजनेसपर्सन्स और डेवल्पर्स से मिलने के मौके भी मिल सकते हैं जो आपके काम में आपकी मदद भी कर सकेंगे। साल के आखिरी तीन महीने के दौरान आप अपने काम के सिलसिले में फॉरेन टूर भी कर सकते हैं। साल के आखिर तक आपको अपने काम में सक्सेस मिल सकती है।

हैल्थ और फिटनेस की दृष्टि से- नए वर्ष की शुरुआत में स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। परंतु अपनी खान-पान की आदतों पर कंट्रोल करें। क्योंकि पेट की समस्याएं उभरस सकती हैं। प्रात: काल में सूर्य नमस्कार करें और कुछ योग क्रियाओं का सहारा लें इससे हेल्थ को फायदा मिलेगा। खासकर डायबिटिज की समस्या वाले लोगों को अपने खानपान पर ज्यादा ध्यान देना होगा और तनाव से मुक्त रहने की कोशिश करनी होगी ।

प्रेम संबंध की दृष्टि से- धनु राशि वालों के साल के शुरूआती तीन महीनें सामान्य दिखाई दे रहें है। प्रेम प्रसंगों को आप विवाह का रूप देने का प्रयास कर सकते हैं। साव के आधे में आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। आपको नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

धनु राशि के विद्यार्थियों के लिए यह साल कुछ मौज़-मस्ती वाला रहेगा। आर्टस् के स्टूडेंट्स को कॉम्पिटिशन का अधिक सामना करना पड़ सकता है। टेक्नीकल क्षेत्र के छात्र अपने साहस और शक्ति का पूर्ण रूप से प्रदर्शन कर सकते हैं।

स्पेशल उपाय- 2019 में नियम बनाएं और हर बृहस्पतिवार केले के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें और हो सके तो उस जल में थोड़ा सा कच्चा दूध अवश्य मिला लें।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है।

करियर के दृष्टिस से- मकर राशि के जातक कृषि से जुड़े काम कर सकते हैं। मेटल, वुड, स्टील आदि से संबंधित वर्क भी आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आप जज के रूप में भी कार्यरत रह सकते हैं। इसके अलावा आप जर्नलिज्म के क्षेत्र में भी अपना भविष्य बना सकते हैं। साल के अंत तक कोई सरकारी नौकरी का भी ऑफर आपको मिल सकता है। जॉब में स्टेबिलिटी साल के मध्य तक आ जाएगी। आपके बॉस आपके काम से खु़श नज़र आएंगे।

हेल्थ और फिटनेस की दृष्टि से- अप्रैल, मई, जून के महीना आपके लिए बहुत ही अनुकूल कहा जा सकता है। लेकिन ध्यान दें इसके बाद आपको मांस पेशियों में कमज़ोरी का अनुभव हो सकता है। सतर्क रहिए। गर्भवती महिलायें साल के अंतिम महीनों में अपना ख़ास ख्याल रखें।

प्रेम संबंधों दृष्टि से साल बहुत ही शुभ कहा जा सकता है। दांपत्य संबंध में बंधने के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल है। मार्च-अप्रैल में आपका प्रपोज़ल भी बहुत ही आसानी से स्वीकार कर लिया जायेगा। तो देर न करते हुए कर डालिए शुभ समय है।

मकर राशि के विद्यार्थी जो विदेश जाकर पढ़ाई करना चाह रहे हैं उनकी सफलता अवश्य मिलेगी। जून माह में आप प्रतियोगी परीक्षाओं में भी भाग ले सकते हैं। जिसमें थोड़ा सा प्रयास करने पर आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी । क्योंकि यह साल आपके लिए प्रतियोगी परी़क्षा देने के लिए अनुकूल है।

स्पेशल उपाय- आप शनिवार के दिन हनुमान जी के दर्शन - पूजन करें और इसके साथ ही उनके बाएं पैर से सिंदूर लेकर तिलक लगाएं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों आपके राशि का स्वामी ग्रह शनि है आपकी सबसे बड़ी विशेषता है कि आप सकारात्मक सोच रखते हैं। करियर प्रोफेशन के नज़रिए से आप लोहे अथवा चमड़े से संबंधित कोई भी काम कर सकते हैं। आप कंसल्टेंसी सर्विसेज़, मेडिकल, ज्योतिष आदि को अपनी जीविका का माध्यम बना सकते हैं। आप सिविल इंजीनियरिंग, जियोलॉजी आदि में भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।

स्वास्थ्य के नजरिए से साल के पहले तीन महीनें कुछ छोटी-मोटी चिंताएं दे सकते हैं। इन महीनों में पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सावधानी बरतें और माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

प्रेम संबंधों के लिए- यह साल मिले-जुले फल देने वाला है। अप्रैल-मई का महीना प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहने वाला है। जुलाई से सितंबर के बीच आपके प्रेम संबंध को विवाह में बदलने की बात हो सकती है।

इस वर्ष शिक्षाथिर्यों के लिए बहुत अच्छे मौके हो सकते हैं जिनमें वह अपनी योग्यता का परिचय देने में सक्षम होंगे। कलात्मक अभिरूचियों से जुडे़ स्टूडेन्ट्स अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रह सकते हैं । साल के आखिरी तीन महीने छात्रों के लिए उतार चढ़ाव से भरे रह सकते हैं। यदि आप शांत चित और एकाग्रता के साथ अपने कार्य करेंगे तो आपको कुछ अप्रत्याशित परिणाम मिल सकते हैं। जो छात्र रिसर्च के क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन्हें फेवरेबिल रिजल्ट्स मिल सकते हैं।

स्पेशल उपाय- प्रतिदिन सुबह के समय मां लक्ष्मी का स्मरण नियमित रूप से करें और शनिवार के दिन बंदरों को गुड़ व चना खिलाएं।

मीन राशि- मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। गुरु बुद्धि, विवेक तथा ज्ञान के कारक ग्रह हैं।

करियर के लिए- आप एक अच्छे सलाहकार या अध्यापक भी हो सकते हैं। आप लेखन व संपादन के क्षेत्र से जु़ड़ सकते हैं। इसके अलावा फिल्म, मनोरंजन अथवा जासूसी के आदि क्षेत्र में भी काम कर सकते हैं। आप मेडिकल फील्ड को भी अपने प्रोफेशन के लिए चुन सकते हैं। साल के मध्य में काम्पिटीशन्स का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रमोशन के भी आसार बनते दिख रहे हैं। प्रॉपर्टी से रिलेटेड बिज़नेस में लोग साल के अंत में खूब प्राफिट कमाएंगे।

हेल्थ और फिटनेस के नजरिए से यह साल मिलजुला ही रहेगा। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। यदि आप सांस के मरीज़ है तो साल की शुरुआत में ही चेकअप करा लें।

प्रेम संबंधों के लिए वर्ष अत्यंत शुभकारी है। आपके द्वारा बनाए गए प्रेम संबंध और भी मज़बूत होंगे। इस राशि के दम्प्तियों में म्यूचल अंडरस्टैंडिंग बढे़गी। विद्यार्थियों के लिए ये वर्ष सामान्य बना रहेगा। अपनी पढ़ाई में मन लगाना आरंभ करेंगे और सभी के लिए आइडियल साबित हो सकते हैं। पढ़ाई के अलावा आप अन्य प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इस समय आपका भाग्य आपके साथ हर क्षेत्र में बना रह सकता है। जिन छात्रों का कैम्पस इन्टरव्यू चल रहे हैं वे सफल होंगे और उनका चयन आगे नौकरी के लिए किया जा सकता है।

उपाय- रोज सुबह ताजे आटे से बनी एक रोटी में थोड़ा सा मीठा मिलाकर गाय को खिलाएं।
इस छोटे से उपाय से कैसा भी confusion होगा दूर(video)

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!