सौभाग्य योग : इन 5 राशि वालों की लाइफ में आ सकती है बड़ी परेशानी !

Edited By Lata,Updated: 23 Jan, 2019 10:04 AM

मेष राशि वालों आज आप काफी आध्यात्मिक रहेंगे। आपके आचार-विचार सात्विक रहेंगे।जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे।

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
मेष राशि वालों आज आप काफी आध्यात्मिक रहेंगे। आपके आचार-विचार सात्विक रहेंगे।जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। आज इस राशि की महिलाएं अपनी इच्छाएं पूरी नहीं कर पाएगी। नया घर खरीदना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है। आज का सौदा आपके पक्ष में रहेगा। अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं।
शुभ रंग- नारंगी शुभ अंक-

वृष राशि वालों आज आप सामाजिक काम में भाग लेंगे। बच्चे मौज-मस्ती में अपना समय बिताएंगे। इस राशि की महिलाओं को बातचीत के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटी बात पर कोई नाराज़ हो सकता है। दोस्तों से कटुता से बात न करें, बड़ा झगड़ा हो सकता है। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। शत्रुओं से दूरी बनाकर रखें।
शुभ रंग- नीला शुभ अंक-

मिथुन राशि वालों आज सभी पारिवारिक मतभेद खत्म हो जाएंगे। घर में खुशहाली आएगी। नया घर या गाड़ी खरीदने का विचार बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। माता लक्ष्मी का पूरे मन से ध्यान करें। आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। थोड़ी सी मेहनत करने पर बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।
शुभ रंग- हरा शुभ अंक-

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए लकी साबित होगा। अपने से ज्यादा दोस्तों के काम को इंपोर्टेंस देंगे, जिससे आपकी दोस्ती और भी गहरी होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग सोशल वर्क में बिज़ी रहेंगे। महिलाओं को पार्टी करने का मौका मिल सकता है। शत्रुओं से थोड़ा सतर्क रहें। दाम्पत्य संबंध में मधुरता आएगी। नया वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो आज खरीद लें।
शुभ रंग- सफ़ेद शुभ अंक- 5

सिंह राशि वालों वालों आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज बिज़नेस से रिलेटिड काम के लिए विदेश जाना पड़ सकता है, जिससे आपको बड़ा धन लाभ भी होगा। आज शारीरिक रूप से आप फिट रहेंगे और अच्छा फिल करेंगे। आर्किटेक्ट के क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है, अपने हुनर के लिए उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें आज रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग- भूरा शुभ अंक-

कन्या राशि के नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन बड़ा ही लकी साबित होगा। बहुत दिनों से पड़े पेंडिंग वर्क पूरे होंगे। आप परिवार को समय देने की कोशिश करेंगे। काफी समय बाद आज लाइफ पार्टनर से मिलने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। बच्चों के साथ कहीं घुमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें आपकी सुख समृद्धि बढ़ेगी।
शुभ रंग- काला शुभ अंक- 4

तुला राशि वालों अगर मन लगाकर काम करेंगे तो वो भविष्य में धन लाभ होगा। स्टूडेंट्स के लिए भी अच्छा समय है, पढ़ाई में मन लगा रहेगा। जीवन में नए मुकाम हासिल करने में सफल होंगे। विदेश से या किसी दूर स्थान से गुड न्यूज़ मिल सकती है। इस राशि की महिलाओं का ज्यादातार समय पूजा-पाठ में गुजरेगा। सत्ता से जुड़े लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, बड़ा लाभ देंगे।
शुभ रंग- लाल शुभ अंक-

वृश्चिक राशि वालों वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस समय खर्चे हमेशा की अपेक्षा कम होंगे। बेवजह विरोधियों से जाकर न भिड़ें, किसी से बातचीत करने में सावधानी बरतें। आपका पॉलिटिकल कॉन्टैक्ट बढ़ेगा। इस राशि की महिलाएं आज शॉपिंग करने जाएंगी। इसके अलावा अपने घर के बच्चों को कपड़े गिफ्ट करें। आपके पिता की सेहत भी बिगड़ सकती है उनका ध्यान रखें।
शुभ रंग- गहरा नीला  शुभ अंक-

धनु राशि वालों आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपका पॉज़िटिव व्यवहार आपको हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। इस राशि की महिलाओं को धन-लाभ होने का प्रबल योग है। शाम को आप पूरे परिवार के साथ कहीं घूमने जाएंगे। तबियत बिगड़ सकती है, बच्चों का भरपूर प्यार मिलेगा। आज कोई नया वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो प्लान को कैंसिल कर दें और हो सके तो घर पर ही छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
शुभ रंग- बैंगनी शुभ अंक- 8  

मकर राशि वालों आपको काम में सफलता पाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी, सक्सेस मिलेगी। आपके दोस्त आपका हर कदम पर साथ देंगे। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी बड़े की सलाह न ठुकराएं, जीवन में मदद मिलेगी।  भगवान शंकर की पूजा करें। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।  
शुभ रंग- पीला शुभ अंक-

कुंभ राशि वालों आज कोई ऐसा नुकसान हो सकता है, जिसका आपको पहले से अनुमान था। मन को शांत रखें, सभी काम आसानी से निपट जाएंगे। आज नौकरी संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। थोड़ी-सी कोशिश से आपका पद या वेतन बढ़ सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- पिंक शुभ अंक-

मीन राशि वालों नए निवेश के लिए अच्छा समय है। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। अनजान व्यक्ति पर बिल्कुल भरोसा न करें। बिज़नेस में संभलकर रहें। आज सेहत के मामले में दिन ठीक-ठीक ही रहेगा। अपने मन की बातें किसी से शेयर न करें। जरूरी कामों के लिए कर्जा लेना पड़ सकता है। ऑफिस में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च पद मिलने की संभावना है।
शुभ रंग- पीच शुभ अंक- 1
आप भी पूजा में काले कपड़े पहनकर जाते हैं तो...(video)
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!